फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree: चंदेरी में शूटिंग के दौरान टीम को हुआ था अलौकिक शक्ति का अनुभव? रातभर टिमटिमाती रही थीं बत्तियां

Sat, 20 Jul 2024 01:02 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दर्शक बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 2018 में रिलीज हुई स्त्री एक बार फिर अपने सीक्वल से दर्शकों को डर के साथ-साथ हंसाती नजर आएगी। स्त्री की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा सामना आ रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2 - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म स्त्री 2 में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुई है। दर्शकों को फिल्म ट्रेलर बेहद पसंद आ रही है। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच स्त्री की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा सामना आ रहा है। 2018 में फिल्म की शूटिंग के दौरान राजकुमार और श्रद्धा को एक अलौकिक शक्ति का अनुभव हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
स्त्री 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के एक शहर चंदेरी में रात में शूटिंग के दौरान फिल्म के कलाकारों और क्रू को स्थानीय लोगों द्वारा एक विशेष सुनसान सड़क से बचने के बारे में चेतावनी दी गई थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि यह सड़क भूतिया है। साथ ही वहां पर शूटिंग न करने की सलाह दी। मगर बिजी शिड्यूल और सीन के लिए स्थान की उपयुक्तता की वजह से टीम ने चेतावनियों के बावजूद आगे बढ़ने का फैसला किया।  

Bad Newz: 'बैड न्यूज' की शानदार ओपनिंग देख गदगद हुए विक्की कौशल, फैंस को कहा- शुक्रिया, मेहरबानी, करम!
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2 - फोटो : ट्विटर
खबर के मुताबिक, उस पूरी रात क्रू को कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। फोकस खींचने वाला कैमरा फोकस नहीं कर पा रहा था। अचानक रात में लाइटें टिमटिमाती और बुझती रहीं। साथ ही कई बल्ब अचानक टूटने लगे थे। सुबह होने तक सेट पर ये सब समस्याएं जारी रही थीं। इसके बाद शूटिंग ठीक से पूरी हुई। 

4 of 5
स्त्री 2 - फोटो : ट्विटर
निर्देशक अमर कौशिक ने आईएएनएस को बताया, 'शूटिंग से एक दिन पहले कुछ स्थानीय लोग मेरे पास आए थे। उन्होंने बताया कि हमने जिस गली को शूट के लिए चुना था, वह भूतिया है और कोई भी वहां नहीं जाता। हमें एक रात का सीन शूट करने था, इसलिए वे विशेष रूप से चिंतित थे। हालांकि, हमने शूटिंग जारी रखी, क्योंकि स्थान हमारी आवश्यकताओं के लिए बिल्कुल उपयुक्त था। उस विशेष रात को हमें शूटिंग के दौरान बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
'स्त्री' भोपाल के चंदेरी नामक एक छोटे से गांव में स्थापित एक शहरी अफवाह पर आधारित है। 2018 में रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 'स्त्री' की सफलता के बाद अब इतने वर्षों बाद इसका सीक्वल रिलीज होने वाला है। 'स्त्री 2' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  

Saripodhaa Sanivaaram: ‘नराकासुर’ बन एसजे सूर्या ने मचाया आतंक, नानी की फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' का टीजर जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें