फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth Gangster Movies: इन फिल्मों में गैंगस्टर की भूमिका निभाकर रजनीकांत बने सुपरस्टार, देखें लिस्ट

Thu, 05 Sep 2024 11:09 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शीर्ष पर आने वाले अभिनेता हैं। उन्होंने साउथ फिल्मों के साथ-साथ कई हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया। अपने अभिनय और कौशल के दम पर वह हर तरह के किरदार में फिट बैठे। आज हम अभिनेता की उन फिल्मों के बारे में जानेंगे, जिनमें उन्होंने गैंगस्टर की भूमिका निभाई है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
बिल्ला
80 के दशक में, रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों का तमिल में रीमेक बनाया। हिंदी ब्लॉकबस्टर 'डॉन' की रीमेक, 'बिल्ला' ने रजनीकांत को सुपरस्टार बना दिया और यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। आर कृष्णमूर्ति निर्देशित फिल्म  सिनेमाघरों में 25 सप्ताह तक टिकी थी।
नन्हे फैन का टैलेंट देख चौंके अरबाज खान-शूरा खान
 
विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रंगा
रजनीकांत की फिल्म ‘रंगा’ का निर्देशन आर त्यागराजन ने किया था। इस फिल्म में रजनीकांत ने एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी। 'रंगा' अलग हुए भाई-बहनों की कहानी है। रजनीकांत की अन्य फिल्मों की तरह, 'रंगा' भी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल थी।

 

4 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
बाशा
कहा जाता है कि ‘बाशा’ तमिल सिनेमा के इतिहास में बनी अब तक की सबसे बेहतरीन कमर्शियल फिल्मों में से एक है। रजनीकांत के किसी भी फैन से अगर उनकी पसंदीदा फिल्मों के बारे में पूछा जाए तो उसमें ‘बाशा’ जरूर शामिल होगी। यह एक कुख्यात गैंगस्टर बाशा की कहानी है जो एक साधारण ऑटो चालक के रूप में अपनी पहचान छुपाता है। बाशा साल 1995 में रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
कबाली
रजनीकांत ने साल 2106 में आई फिल्म ‘कबाली’ में गैंगस्टर कबाली की भूमिका निभाई है। फिल्म में एक बूढ़े गैंगस्टर की कहानी दिखाई गई है, जो धीरे-धीरे अपने अतीत से उबर रहा है और अपने परिवार से फिर से जुड़ने की कोशिश कर रहा है। ‘कबाली’ को दुनिया भर के प्रशंसकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।
'शिक्षक दिवस' पर काजोल ने मां तनूजा के लिए साझा किया भावुक पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें