कल्ट शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई‘ ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। दर्शक इस शो को देखना काफी पसंद करते थे। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसके अगले सीजन को भी लाया गया था। हालांकि, इसका दूसरा सीजन फैंस के बीच कुछ खास लोकप्रियता नहीं बटोरा और एक दिन अचानक शो बंद हो गया, जिसके बाद कई सवाल उठने लगे कि शो के ना चलने का आखिर क्या कारण था। अब राजेश कुमार ने इस बात से पर्दा उठाया है।