साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' के सीक्वल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने फिल्म के सीक्वल पर काम करना भी शुरू कर दिया है। फैंस को भी इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। यही नहीं, फैंस भी ऋषभ को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने बेंगलुरु में फिल्म सिटी बनाने की अपील की है।