फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajeev Sen: सुष्मिता के भाई राजीव सेन होंगे 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का हिस्सा? अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 24 May 2023 11:50 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा और भाई राजीव सेन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों यह खबर आई थी कि सुष्मिता सेन के भाई और एक्टर राजीव सेन बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेने वाले हैं, लेकिन अब राजीव ने इस खबर को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बताई हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
चारू असोपा और राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी’ की जोरों शोरों से चर्चा चल रही है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स लगातार कंटेस्टेंट के नामों के कयास लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक कंटेस्टेंट के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। पिछला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था और यह दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हुई थी।  अब 'बिग बॉस ओटीटी' के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
राजीव सेन और चारू - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले काफी समय से सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन का नाम 'बिग बॉस ओटीटी' को लेकर सामने आ रहा था, लेकिन इन अफवाहों को खारिज करते हुए राजीव सेन ने असल बात बताई है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में हिस्सा जरूर बनना चाहते हैं, लेकिन एक वजह से उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं।

4 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव के इस वीडियो के साझा करते ही फैंस को इस बात की पुष्टि हो गई कि राजीव सेन अब ‘बिग बॉस ओटीटी’ का हिस्सा नहीं होने वाले हैं। हालांकि, फैंस के लिए बहुत ही बुरी खबर साबित हुई है क्योंकि वह अभिनेता को बिग बॉस ओटीटी में देखना चाहते थे। कई फैंस यह भी कयास लगा रहे हैं कि राजीव को शो को मना करने का कारण उनकी पत्नी चारु तो नहीं हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि खबर आ रही है कि चारु असोपा और राजीव सेन तलाक ले रहे हैं। दोनों ने तलाक की अर्जी कोर्ट में डाल दी हैं। साल 2019 में दोनों ने शादी की थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन हुई और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें