फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Shivaji: क्या दूसरे दिन 'राजा शिवाजी' को मिला वीकएंड का फायदा, जानें 'भूत बंगला' के आगे कितनी हुई कमाई?

Sat, 02 May 2026 10:03 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: रिलीज से पहले फिल्म 'राजा शिवाजी' का बहुत क्रेज था। यह क्रेज सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म की रिलीज का आज दूसरा दिन है। आइए जानते हैं फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है या नहीं? 
विज्ञापन
1 of 5
राजा शिवाजी कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की अदाकारी से सजी फिल्म 'राजा शिवाजी' काफी इंतजार के बाद 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई अच्छी हुई है। आइए जानते हैं कि शनिवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
राजा शिवाजी का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'राजा शिवाजी' का कलेक्शन?
मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी से प्रेरित फिल्म 'राजा शिवाजी' के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सामने आने लगे हैं। दूसरे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 7.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। इस तरह से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 18.79 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन

3 of 5
राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
किन फिल्मों से है मुकाबला?
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'राजा शिवाजी' का मुकाबला कई फिल्मों से है। इसमें नई रिलीज हुई फिल्म 'एक दिन' और पहले से सिनेमाघरों में चल रही फिल्म 'भूत बंगला' शामिल हैं। 'एक दिन' ने आज खबर लिखे जाने तक सिर्फ 69 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'भूत बंगला' ने आज 3.23 करोड़ रुपये कमाए हैं। इन फिल्मों के बीच 'राजा शिवाजी' ने ठीक-ठाक कमाई की है।

Diljit Dosanjh: ‘यह शरीर और दुनिया छोड़ चुका हूं’, दिलजीत दोसांझ बोले- ‘मौत से नहीं डरता’; फैंस की बढ़ी चिंता

4 of 5
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
'राजा शिवाजी' के निर्देशक रितेश देशमुख ही हैं। इसके निर्माता ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा हैं। इसमें रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, फरदीन खान और सचिन खेडेकर हैं। सलमान खान ने इस फिल्म में कैमियो किया है। फैंस ने सलमान के कैमियो को पसंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'राजा शिवाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और स्वराज्य हासिल करने की अमर गाथा को दिखाया गया है। इसमें रितेश देशमुख मराठा सम्राट शिवाजी की भूमिका में हैं। इसमें शिवाजी महाराज के बचपन से लेकर अफजल खान की मौत तक की कहानी दिखाई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें