फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kapoor Birthday: राज कपूर की 100वीं जयंती पर खली ऋषि कपूर की कमी, नीतू कपूर ने लिखा- मिस यू कपूर साहब

Sat, 14 Dec 2024 07:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
नीतू कपूर और उनका परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम
दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर मुंबई में राज कपूर की 100वीं जयंती के भव्य समारोह में अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद करके भावुक हो गईं। शुक्रवार को फिल्म निर्माता राज कपूर की सबसे बड़ी फिल्मों का जश्न मनाने के लिए मुंबई में एक फिल्म समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कपूर खानदान समेत बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को किया याद
भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, नीतू ने इंस्टाग्राम पर रणबीर, रिद्धिमा और आलिया भट्ट के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मिस यू कपूर साहब।" 
Raj Kapoor-PM Modi: पीएम मोदी ने राज कपूर को 100वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, शोमैन की तारीफ में कही यह बात

कपूर परिवार हुआ शामिल
मुंबई में आयोजित इस भव्य समारोह में कपूर परिवार ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर, बेटी रीमा जैन, बहुएं बबीता और नीतू कपूर से लेकर पोते रणबीर कपूर और पोतियों करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी तक, 'कपूर खानदान' दिग्गज फिल्म निर्माता की जन्म शताब्दी मनाने के लिए शानदार अंदाज में पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने राज कपूर की असाधारण विरासत को संरक्षित करने और मनाने में परिवार के सामूहिक गौरव को उजागर किया। 

बॉलीवुड के दिग्गजों ने की शिरकत
13 दिसंबर से शुरू हुआ यह उत्सव 15 दिसंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में ना केवल कपूर परिवार ने शिरकत की बल्कि फिल्म उद्योग के अन्य सदस्य भी राज कपूर को श्रद्धांजलि देने आए। प्रेम चोपड़ा, जीतेंद्र, विक्की कौशल, रितेश देशमुख, हुमा कुरैशी, संजय लीला भंसाली और शरमन जोशी और अन्य लोग भी मौजूद रहें। 

135 सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी राज कपूर की फिल्में
इस उत्सव में 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में राज कपूर की दस प्रतिष्ठित फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस उत्सव का उद्देश्य राज कपूर की लगभग चार दशकों की सबसे प्रसिद्ध निर्माण को उजागर करना है, जिसमें, ‘आग’ (1948), ‘बरसात’ (1949), ‘आवारा’ (1951), ‘श्री 420’ (1955), ‘जागते रहो’ (1956), ‘जिस देश में गंगा बहती है’ (1960), ‘संगम’ (1964), ‘मेरा नाम जोकर’ (1970), ‘बॉबी’ (1973), ‘राम तेरी गंगा मैली’ (1985)  शामिल है। 
100 Years Of Raj Kapoor: रणबीर कपूर ने खोले राज कपूर के दिलचस्प राज, दादा से रिश्वत में मिलती थी यह चीज
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें