फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid 2: आगे खिसकी 'रेड 2' की रिलीज की तारीख, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी अजय देवगन की फिल्म

Tue, 03 Dec 2024 06:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raid 2: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रेड 2' की रिलीज की तारीख आगे खिसका दी गई है। अब निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
रेड 2 - फोटो : एक्स @taran_adarsh
Raid 2: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की 2018 की फिल्म 'रेड' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। कुछ समय पहले फिल्म के निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए इसके सीक्वल का एलान किया था। अजय एक बार फिर आयकर विभाग अधिकारी बन रेड मारने के लिए तैयार हैं। फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो चुका था, लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीख को आगे खिसका दिया गया है। अब नई रिलीज डेट का एलान किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
रेड 2 - फोटो : एक्स
दो बार बदली फिल्म की रिलीज डेट
अजय देवगन की यह फिल्म अब तय समय पर रिलीज नहीं होगी। आज मंगलवार, 3 दिसंबर को निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज डेट का एलान किया है। पहले दो बार फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो चुका है। सबसे पहले यह फिल्म 15 नवंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी। इसके बाद इसे आगे खिसकाकर 21 फरवरी 2025 को रिलीज करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
फिल्म की नई रिलीज डेट
अब यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज नहीं होगी। अजय देवगन की 'रेड 2' अब 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आईआरएस अमय पटनायक का अगला मिशन मई 2025 से शुरू। 'रेड 2' 1 मई 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।'

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
गुमनाम नायकों की कहानी है ‘रेड 2’ 
अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘रेड 2’ आयकर विभाग के गुमनाम नायकों की कहानी बताएगी। उनकी किताबों से सच्ची घटनाएं सामने लाएगी। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर और रजत कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
‘रेड 2’ का खलनायक कौन
अभिनेता रितेश देशमुख ‘रेड 2’ में खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। इसके पहले भाग को भी राज कुमार ने ही निर्देशित किया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने क्रिटिक्स की भी सराहना प्राप्त की थी। इस सीक्वल को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने अपने बैनर टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज के तहत बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें