फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: जब दर्शकों पर चढ़ा पुष्पा राज का खुमार, सोशल मीडिया पर छाईं ये चीजें, पुष्पा 2 में भी दिखेगा स्वैग?

Tue, 03 Dec 2024 06:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2 The Rule: फिल्म 'पुष्पा 2' रिलीज से दो कदम दूर है। दर्शक बेकरारी से फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं। पहले पार्ट में पुष्पराज का स्वैग सोशल मीडिया पर खूब दिखा। क्या सीक्वल में भी वही दम दिखेगा?
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला
'पुष्पा द राइज'! साल 2021 में जब फिल्म आई तो बॉक्स ऑफिस पर जमकर छाई। सिनेमाघरों में पहुंची दर्शकों की भीड़ जब फिल्म देखकर लौटी तो पु्ष्पा राज (अल्लू अर्जुन) का खुमार कई दिनों तक छाया रहा। उस दौरान सोशल मीडिया पर मानो पुष्पा राज का कब्जा हो गया। उसी फिल्म का अब दूसरा पार्ट आ रहा है, इसे लेकर भी दीवानगी देखने को मिल रही है। चलिए इस बहाने जानते हैं पहले पार्ट में पुष्पराज की कौन-सी चीजें खूब छाईं। और दूसरे पार्ट में पुष्पा राज में क्या खासियत दिखने वाली हैं?
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा द राइज' का हुक स्टेप याद है?
फिल्म 'पुष्पा द राइज' जब रिलीज हुई तो इसका गाना 'तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली' खूब वायरल हुआ। इस गाने पर रील्स की बाढ़ आ गई। एक कंधा उठाकर और पुष्पा वाले स्टाइल में डांस करने का खुमार हर किसी में दिखा। लोग बरातों में वैसा डांस करने लगे। कुल मिलाकर जबर्दस्त माहौल बन गया था। 'पुष्पा' की लोकप्रियता बढ़ाने में यह गाना और अल्लू अर्जुन का हुक स्टेप खूब मददगार साबित हुआ।

'पुष्पा 2' का कटिंग चाय वाला हुक स्टेप
'पुष्पा 2' अब रिलीज होने वाली है। फिल्म की कौन सी चीजें ट्रेंड में आएंगी, ये तो दो दिन बाद फिल्म की रिलीज पर ही स्पष्ट होगा। लेकिन, इस फिल्म का पहला गाना जब मई में रिलीज हुआ तो रील्स उस पर भी खूब बनीं। 'पुष्पा पु्ष्पा' टाइटल वाले गाने में अल्लू अर्जुन की एंट्री धमाकेदार अंदाज में हुई। पहले फ्रेम से लेकर आखिर तक वे छाए रहे। कटिंग चाय हाथ में लेकर, एक पैर पर डांस करने वाला अल्लू का अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि इस पर भी खूब रील्स बनीं।'
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
दमदार हुआ पुष्पा राज का अंदाज
पहले पार्ट में पुष्पा राज के तेवर खूब तीखे दिखे। फिल्म का डायलॉग 'मैं झुकेगा नहीं' अब तक लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस पर मीम्स भी खूब बने। दूसरे पार्ट में भी डायलॉग है, बस इसमें एक शब्द जोड़ दिया गया है, जिससे साफ है कि पुष्पा राज के तेवर और तेज होने वाले हैं। दूसरे पार्ट में पुष्प राज कहता है, 'हरगिज झुकेगा नहीं'।

4 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
ब्रांड बन गया पुष्पा 
'पुष्पा द राइज' में शुरुआत से ही पुष्पा राज (अल्लू अर्जुन) के तेवर भले तीखे दिखे, लेकिन उसकी गरीबी भी देखने को मिली। लेकिन, दूसरे पार्ट में 'पुष्पा 2'  एक ब्रांड बन चुका है। पुष्पा 2 के पोस्टर्स, टीजर और ट्रेलर में अल्लू अर्जुन की मल्टी कलर शर्ट्स, डिजाइनर जूते खूब ट्रेंड में हैं। पु्ष्पा राज खूब सोने की चेन, अंगूठियों और गहनों से भी लदा दिख रहा है। पुष्पा राज का यह अवतार भी दर्शकों को क्रेजी बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
16 श्रृंगार वाला लुक और पंजे की छाप
गौर किया हो तो पु्ष्पा 2 में अल्लू अर्जुन की एक खासियत है और वह है हाथ का पंजा। पूरे स्वैग के साथ वे हाथ के पंजे की छाप लगाते हैं। अल्लू अर्जुन जहां-जहां प्रमोशन के लिए जा रहे हैं, वे जो टीशर्ट या शर्ट पहन रहे हैं, उन पर भी हाथ के पंजे का यह प्रिंट नजर आ रहा है। इसके क्या मायने हैं, इसके पत्ते शायद फिल्म में खोले जाएं। इसके अलावा पुष्पा: द रूल’ में अल्लू अर्जुन को मेकअप और गहने से भी प्रेम दिखाया गया है। फिल्म का वह पोस्टर तो याद ही होगा, जिसमें अल्लू अर्जुन साड़ी पहने और सजे संवरे नजर आए हैं। क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी अल्लू का यह लुक कॉपी कर सोशल मीडिया पर फोटो साझा की थी। इस लुक में अल्लू के शरीर पर नीले रंग का पेंट, नाक में नथ, नूंबियों का हार, नजर आया। दर्शकों को इंतजार है कि फिल्म के किस हिस्से में उनका ये अंदाज दिखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें