रफ्तार और मनराज
- फोटो : इंस्टाग्राम @raftaarmusic
रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी
रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है और वह मलयाली हैं और उनकी पत्नी मनराज सिख हैं। रफ्तार ने इससे पहले कोमल वोहरा से शादी की थी जो टीवी एक्टर कुणाल वोहरा और करण वोहरा की बहन थीं। उन्होंने 2016 में शादी की थी और 2020 में तलाक के लिए अर्जी दी। कोविड के चलते तलाक की कार्यवाही में देरी हुई। आखिरकार 2022 में उनका तलाक हो गया।