फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम की शर्टलेस तस्वीर पर पलक तिवारी ने कर दिया ऐसा कमेंट, फैंस बोले- देख रहा है बिनोद

Sat, 01 Feb 2025 11:44 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान ने हाल ही में अपनी शर्टलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जिस पर पलक तिवारी के कमेंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए जानते हैं यूजर्स पलक के कमेंट पर किया रिएक्शन दिया। 
 
विज्ञापन
1 of 5
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान करण जौहर की फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले एक स्टार किड होने के नाते भी इब्राहिम अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। वह अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में इब्राहिम ने अपनी शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद पलक तिवारी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं। पलक तिवारी के कमेंट करते ही कमेंट सेक्शन में फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi
इब्राहिम ने शेयर की शर्टलेस तस्वीरें
हाल ही में इब्राहिम अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ शर्टलेस तस्वीर शेयर की। इन तस्वीरों में वह बैठकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी पोस्ट को इब्राहिम ने कैप्शन दिया, “मुस्कुरा रहा हूं क्योंकि मैं आप लोगों को मेरी फिल्म की पहली झलक दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
विज्ञापन

3 of 5
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
पलक तिवारी ने क्या कमेंट किया?
इब्राहिम अली खान की पोस्ट पर फैंस और स्टार्स के साथ पलक तिवारी ने भी कमेंट किया। पलक ने कमेंट सेक्शन में सेलिब्रेशन और स्टार आई वाली इमोजी लगाई। 

4 of 5
इब्राहिम अली खान पोस्ट रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने पलक के कमेंट पर किया रिएक्ट
पलक तिवारी ने जैसे ही कमेंट किया, फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “देख रहा है विनोद भाभी भैया के प्यार में फुल लट्टू हैं।” एक अन्य ने लिखा, “भाभी।” फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर इसी तरह कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इब्राहिम अली खान पोस्ट रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या पलक-इब्राहिम कर रहें एक दूसरे को डेट?
पिछले कुछ दिनों से इब्राहिम और पलक की डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में दोनों छुट्टियां मनाने भी गए थे। हालांकि, उन दोनों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीर साझा नहीं की, उनके इंस्टाग्राम से पता चलता है कि दोनों एक ही जगह पर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें