आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एआई का हो रहा गलत इस्तेमाल
उन्होंने आगे एआई द्वारा बनाए जा रहे वीडियो और तस्वीरों के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनके जैसे जागरूक व्यक्ति को भी गुमराह किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'यह वास्तव में शर्मनाक है, इसलिए मेरे जैसे व्यक्ति को भी, जो काफी जागरूक है, पूरी तरह से गुमराह कर दिया गया और फिर जब उन्होंने मुझे खामियां बताईं तो मुझे एहसास हुआ कि अरे हां, यह तो बहुत गड़बड़ है, इसलिए आपको बहुत सावधान रहना होगा कि आप जो भी फॉरवर्ड कर रहे हैं वह बहुत विश्वसनीय हो।