फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 Years Of Pukar: ‘पुकार’ बनी तो संतोषी से नाराज हुए सनी देओल, जानें शूटिंग के दौरान माधुरी ने क्या क्या झेला

Tue, 04 Feb 2025 10:36 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pukar Silver Jubilee: अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘पुकार’ को रिलीज हुए आज 25 साल पूरे हो गए। इस मौके पर हम जानेंगे कि इसके निर्माण से सनी देओल क्यों नाराज हो गए थे। 
 
विज्ञापन
1 of 6
'पुकार' के पूरे हुए 25 साल - फोटो : अमर उजाला
‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘बरसात’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले राजकुमार संतोषी ने साल 2000 में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर को लेकर एक फिल्म बनाई ‘पुकार।’ फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। ‘पुकार’ के बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। चाहे इस फिल्म के निर्माण की वजह से सनी देओल की नाराजगी हो या अलास्का के ग्लेशियर में शूट करते हुए माधुरी दीक्षित की तबियत बिगड़ जाना हो। आज इस फिल्म ने अपने रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। आइए इस मौके पर इससे जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं…
विज्ञापन

2 of 6
पुकार - फोटो : यूट्यूब
आखिर सनी देओल क्यों हुए नाराज?
‘पुकार’ की नींव इसके बनने के नौ साल पहले ही पड़ चुकी थी। दरअसल, राजकुमार संतोषी साल 1991 में सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि को लेकर ‘अजय’ नाम की फिल्म बनाने वाले थे। इस बीच मीनाक्षी और संतोषी के बीच मतभेद हो गया और फिल्म को रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने ‘घातक’ बनाने की सोची। साल 1998 में बोनी कपूर ने राजकुमार संतोषी को एकर बढ़िया ऑफर दिया और कहा कि वह अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को लेकर एक फिल्म बनाए। संतोषी ने ‘अजय’ को इसके लिए चुना और इस फिल्म का शीर्षक ‘पुकार’ दिया। इस फिल्म के बनने से सनी देओल नाराज हो गए, क्योंकि स्क्रिप्ट के पीछे का आईडिया उन्हीं का था। अभिनेता को लगा कि संतोषी ने उन्हें धोखा दिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
पुकार - फोटो : यूट्यूब
माधुरी की तबीयत बिगड़ी तो रुकी शूटिंग
इस फिल्म का गीत ‘किस्मत से हम तुमको मिले’ अलास्का के ‘ग्लेशियर पर शूट किया गया था। इस गाने की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। अलास्का में बहुत ज्यादा ठंड थी, जिससे माधुरी के होंठ नीले पड़ गए थे। शूटिंग के दौरान माधुरी की हालत इतनी खराब हो गई कि शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था। इस पूरे शूट के दौरान माधुरी ने केवल शिफॉन की साड़ी पहनी थी। माधुरी की तबियत खराब होने पर शूटिंग पर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने माधुरी का चेकअप किया और उनकी तबीयत ठीक करने के लिए एक हिटर मंगवाया और जब तक माधुरी ठीक नहीं हो गईं, शूटिंग रुकी रही।

 

4 of 6
पुकार - फोटो : यूट्यूब
प्रभु देवा और माधुरी दीक्षित ने पहली बार साथ किया डांस
‘पुकार’ फिल्म के गाने ‘के सेरा सेरा’ गाने पर पहली बार एक साथ डांस किया। इस गाने में प्रभु देवा और माधुरी दीक्षित ने बेहतरीन डांस किया है, जिसे फैंस आज भी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
पुकार - फोटो : यूट्यूब
इन अभिनेत्रियों ने फिल्म से किया किनारा
नम्रता शिरोडकर से पहले उनका रोल रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और उर्मिला मातोंडकर को ऑफर हुआ था, लेकिन सभी ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इस फिल्म में नम्रता ने अनिल कपूर की पहली प्रेमिका का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुकार - फोटो : यूट्यूब
जीते ये पुरस्कार
इस फिल्म ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे, जिसमें राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए ‘नर्गिस दत्त पुरस्कार’ और मेजर जयदेव राजवंश के किरदार के लिए अनिल कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें