फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R.D Burman: सोडे की बोतल से धुन बना लेते थे 'पंचम दा', पिता पर लगाया था म्यूजिक चुराने का आरोप, जानें किस्सा

Sat, 04 Jan 2025 08:00 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आरडी बर्मन अपने करियर की शुरुआत एक संगीतकार के रूप में की और उन्होंने कई हिट गाने और फिल्में बनाईं। आज संगीतकार की पुण्यतिथि पर जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन
1 of 10
आरडी बर्मन - फोटो : अमर उजाला
आर. डी. बर्मन एक महान संगीतकार, गायक और अभिनेता थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके संगीत ने पीढ़ियों को प्रभावित किया और उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। आर. डी. बर्मन के पिता एस. डी. बर्मन खुद एक प्रसिद्ध संगीतकार थे और उन्होंने अपने पिता से संगीत की शिक्षा प्राप्त की, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक संगीतकार के रूप में की और उन्होंने कई हिट गाने और फिल्में बनाईं। आज संगीतकार की पुण्यतिथि पर जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन

2 of 10
आरडी बर्मन - फोटो : एक्स
200 तरह की मिर्चियां उगाते थे
आरडी बर्मन तीखा खाने के शौकीन थे। इसलिए उन्हें अलग-अलग तरह की मिर्चियां काफी ज्यादा पसंद थीं। यही नहीं, उनके इस शौक ने उन्हें अपने ही घर में 200 तरह की मिर्चियां उगाने पर भी मजबूर कर दिया था। मालूम हो कि दुनियाभर में कुल 400 तरह की मिर्चियां हैं। उनमें से 200 तरह की खुद आरडी बर्मन के होम गार्डन में थीं।
विज्ञापन

3 of 10
आरडी बर्मन - फोटो : एक्स
'पंचम दा' के नाम से क्यों पुकारे जाते थे आरडी बर्मन?
आरडी बर्मन 'पंचम दा' के नाम से भी बुलाए जाते थे। दरअसल, उन्हें यह नाम मशहूर अभिनेता अशोक कुमार ने दिया था। इसके पीछे की कहानी यह है कि आरडी बर्मन जब भी कोई धुन गुनगुनाते थे तो ज्यादातर प शब्द का इस्तेमाल करते थे। यही बात एक दिन अशोक कुमार ने भी नोटिस किया। इसके बाद उन्होंने देखा की सा रे गा मा पा में ‘प’ पांचवें नंबर पर आता है। इसके बाद अशोक कुमार ने आरडी बर्मन को पंचम कहकर बुलाना शुरू कर दिया। जो लोग उनसे छोटे थे वो लोग उन्हें 'पंचम दा' कहने लगे।
 

4 of 10
लता मंगेशकर-आरडी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया
जिंदगी भर संभालकर रखी थीं लता मंगेशकर की चिट्ठियां
आरडी बर्मन का दिल आशा भोसले पर आ गया था, लेकिन वह उनसे छह साल छोटे थे। उस समय आशा भोसले अपने पति के गम से बाहर नहीं निकली थीं और पंचम दा ने इसमें उनकी मदद की थी और उन्हें शादी के लिए राजी कर लिया। लता मंगेशकर ने इसमें उनकी बहुत मदद की थी। जब आरडी बर्मन और आशा भोसले की शादी हुई तो पंचम दा ने लता मंगेशकर से कहा था कि दीदी हमें आपसे कोई महंगा तोहफा नहीं चाहिए। अगर आपको कुछ देना ही है तो मेरे लिए एक काउंसलिंग लेटर लिख दीजिएगा और बताइएगा कि एक शादी को सफल बनाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए और क्या नहीं। पंचम दा ने लता मंगेशकर की उन चिट्ठियों को हमेशा संभाल कर रखा था।
विज्ञापन

5 of 10
किशोर कुमार-आरडी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया
नौ साल की उम्र में किया पहला गाना कंपोज
कम ही लोग जानते हैं कि आरडी बर्मन ने बचपन में ही एक गाना कंपोज कर लिया था। कहा जाता है कि नौ साल की उम्र में 'ऐ मेरी टोपी पलट के आ जा' लिखा था, जिसे उनके पिता ने फिल्म फंटूश में इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

6 of 10
आरडी बर्मन - फोटो : एक्स
म्यूजिक के साथ करते थे एक्सपेरिमेंट
आरडी बर्मन अपने संगीत ही नहीं बल्कि उसके साथ एक्सपेरिमेंट करने को लेकर भी काफी चर्चित थे। कहा जाता है कि संगीतकार बारिश की बूदों का साउंड रिकॉर्ड करने के लिए घंटों अपनी बालकनी में बैठे रहते थे। यही नहीं वह सोडा बॉटल को भी एक इंस्ट्रूमेंट की तरह इस्तेमाल किया करते थे।
विज्ञापन

7 of 10
आरडी बर्मन - फोटो : एक्स
महमूद की गाड़ी में कर दिए थे गड्ढे
आरडी बर्मन ने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता के आर्केस्ट्रा से की थी। उस समय महमूद पंचम दा के पिता एसडी बर्मन को अपनी फिल्म 'छोटे नवाब' के लिए लेना चाहते थे, लेकिन एसडी बर्मन ने संगीत देने से मना कर दिया। इसके बाद उनकी नजर आरडी बर्मन पर गई, उन्होंने महमूद की गाड़ी बजा-बजाकर उसमें गड्ढे कर दिए थे। महमूद ने इस फिल्म में पंचम दा को ले लिया था।

8 of 10
आरडी बर्मन - फोटो : एक्स
लता मंगेशकर को देखते ही ऑटोग्राफ लेने आ गए थे
कम ही लोगों को इस बात की जानकारी है कि आर डी ने जब पहली बार लता मंगेशकर को देखा था, तो वह शॉर्ट्स पहने हुए ही उनका ऑटोग्राफ लेने आ गए थे।

9 of 10
आरडी बर्मन - फोटो : एक्स
माउथ आर्गन बजाने में थे एक्सपर्ट
आरडी बर्मन संगीत के अलाना माउथ ऑर्गन बजाने में भी काफी निपुण थे। उनकी इस कला का प्रदर्शन उनके पिता के पॉपुलर गाने 'है अपना दिल तो आवारा...' में सुनाई देता है, जो साल 1958 में रिलीज हुई देव आनंद की फिल्म 'सोलहवां साल' में इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन

10 of 10
आरडी बर्मन - फोटो : एक्स
पिता पर लगाया था धुन चुराने का आरोप
नौ साल की उम्र में अपने पिता से दूर कोलकाता में रहकर पढ़ाई करते थे। उन दिनों एसडी बर्मन मुंबई में रहते थे और यहां पर रहकर फिल्मों के लिए म्यूजिक तैयार करते थे। हालांकि, बाद में वह परीक्षा में फेल हो गए। यह सुनकर जब पिता ने उनसे इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं संगीत बनाना चाहता हूं। पिता ने आरडी बर्मन से कोई धुन सुनाने के लिए कहा तो उन्होंने तुरंत अपना बनाया धुन सुना लिया, जिसे बाद में उनके पिता ने ‘फंटूस’ में उस
धुन का इस्तेमाल किया। उसके बाद आरडी बर्मन ने उन पर चोरी का आरोप लगा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें