फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: दमदार है 'पुष्पा 2' के लिए अल्लू अर्जुन का नया लुक, न हो यकीन तो देखिए वाइजैग से सामने आई तस्वीरें

Sat, 21 Jan 2023 12:20 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन  की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी और ये 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी। दर्शक इसके पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और खबर है कि अभिनेता अल्लू अर्जुन हाल ही में, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पुष्पा: द रूल, फ्रैंचाइजी के दूसरे भाग की शूटिंग के लिए पहुंचे, जहां फैंस ने उन्हें वाइजैग एयरपोर्ट पर घेर लिया।
विज्ञापन

2 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
दरअसल, अल्लू अर्जुन अपनी अगली फिल्म 'पुष्पा: द रूल' के दूसरे भाग की शूटिंग के लिए विशाखापत्तनम पहुंचे। अल्लू के स्वागत के लिए वाइजैग एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ लग गई। अल्लू को देखकर वहां खड़े फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। अल्लू के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कर उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।

Laal Rang 2: रणदीप हुड्डा की 'लाल रंग 2' का हुआ एलान, जल्द शुरू होगी शूटिंग, पोस्टर में खून से लथपथ दिखे एक्टर
विज्ञापन

3 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'लव यू अन्ना।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'किंग इज बैक', अब जल्द ही एक अच्छी फिल्म देखने को मिलेगी। एक और यूजर ने लिखा, 'अन्ना ने बॉडी बना ली है, इस लुक में अल्लू कितने अच्छे लग रहे हैं।'  
 

Our DEMI MASS GOD @alluarjun 🙏

Love you Anna!!!♥️#PushpaTheRule @PushpaMovie pic.twitter.com/Wbzgesxh2m

— Trends Allu Arjun ™ (@TrendsAlluArjun) January 19, 2023 
विज्ञापन

4 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
आपको बता दें कि फैंस का क्रेज इतना इसलिए बढ़ गया है क्योंकि अभिनेता ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में कहा था, ‘मुझे पता है कि आप सभी मुझसे 'पुष्पा 2' के बारे में अपडेट मांग रहे हैं। मेरे पास एक छोटा सा अपडेट है। अगर यह पुष्पा 1 में ‘ठगघे ले’ था, तो पुष्पा 2 में ‘असलू थगघे ले’ होगा। मैं एक्साइटेड हूं, मुझे आशा है कि आप भी मेरी तरह एक्साइटेड होंगे। अब देखना है कि अल्लू के फैंस को 'पुष्पा 2' कितनी अच्छी लगती है।

Pathaan: शाहरुख खान के फैन की खुली धमकी, वीडियो शेयर कर कहा- 'पठान की टिकट नहीं मिली तो मैं इसी तालाब...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें