'पुष्पा 2: द रूल' का नया पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा 2: द रूल' के 1 मिनट 8 सेकंड के टीजर में अभिनेता ने अपने पैरों में घुंघरू, कानों में झुमका, आंखों में काजल लगाया हुआ है। इसके अलावा इस बार पुष्पा राज का लुक भी काफी बदला हुआ है। टीजर में अभिनेता साड़ी पहने, त्रिशूल हाथ में लेकर दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का यह धांसू टीजर प्रशंसकों के रोंगटे खड़े कर दे रहा है।