Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर देश भर मे काफी ज्यादा क्रेज देखा जा सकता है। चेन्नई में आयोजित एक प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म के गाने ‘किसिक’ को रिलीज किया गया। इस दौरान निर्माताओं ने फिल्म को तमिलनाडु में कितने स्क्रीन पर साझा किया जाएगा इसकी भी घोषणा की।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2’ का हाल ही में ट्रेलर बिहार के पटना में लॉन्च किया गया। 5 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। देश भर में फिल्म का काफी क्रेज देखा जा सकता है। रविवार को चेन्नई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और श्रीलीला समेत पुष्पा की पूरी टीम ने शिरकत की। इस दौरान फिल्म की निर्माता अर्चना कल्पाथी, जिनकी एजीएस एंटरटेनमेंट चेन्नई में ‘पुष्पा 2’ का वितरण करेगी। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में फिल्म को कितने स्क्रीनों पर रिलीज किया जाएगा।
अल्लू अर्जुन के स्वागत के लिए जुटी भारी भीड़
बता दें कि अल्लू अर्जुन के स्वागत के लिए चेन्नई के इस कार्यक्रम स्थल पर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी है। उनके प्रशंसक पुष्पराज के स्टाइल में उनका स्वागत करने के लिए तैनात दिखे। पुष्पा के लिए प्रशंसकों में बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिला।
4 of 5
श्रीलीला
- फोटो : यूट्यूब
श्रीलीला का हुआ जोरदार स्वागत
अभिनेत्री श्रीलीला, जो फिल्म में ‘किसिक गाने में दिखाई देंगी ने ‘लियो मुथु इंडोर स्टेडियम’ में जब प्रवेश किया तो प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनका जोरदार तालियों के साथ स्वागत हुआ। अभिनेत्री ने खुद को एक चमकदार सफेद साड़ी में स्टाइल किया।