अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। 25 दिसंबर को वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ ने दस्तक दी, बावजूद इसके पुष्पा की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा, जहां वरुण की फिल्म ने दूसरे दिन महज 3.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं पुष्पा ने 22वें दिन वरुण की फिल्म से दोगुना कलेक्शन किया। इसी के साथ ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने भी अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाई हुई है। हालांकि, यह फिल्म भी पुष्पा के आज के कलेक्शन के बराबर नहीं पहुंच पाई है। आइए जानते हैं अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 22वें दिन कितना कलेक्शन किया।