फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulkit Samrat: सलमान की बहन संग इश्क फरमा चुके हैं पुलकित, लिस्ट में इन एक्ट्रेस के नाम भी शुमार

Thu, 29 Dec 2022 05:43 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पुलकित - फोटो : social media
शहर मुंबई ग्लैमर के लिए जानी जाती है। देशभर से कई लोग यहां अपने सपने पूरे करते हैं, लेकिन बता दें कि इस मायानगरी में कई प्रेम कहानियां शुरू होती हैं। इनमें कुछ कहानियों को मंजिल मिल जाती है, लेकिन कुछ मुकाम पर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देती हैं। इस कड़ी में हम आपको आज पुलकित सम्राट की लव स्टोरी से रूबरू करा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
पुलकित और श्वेता - फोटो : social media
पुलकित की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। उनकी पहली प्रेम कहानी की शुरुआत तब हुई, जब पुलकित फिल्म स्टार नहीं, बल्कि छोटे पर्दे पर काम कर रहे थे। दरअसल पुलकित उन दिनों एकता कपूर के एक सीरियल में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात श्वेता रोहिरा से हुई, जो पेशे से पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट हैं। चंद मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर बात प्यार से शादी तक पहुंच गई, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों ने तलाक ले लिया। बता दें कि श्वेता सलमान की मुंहबोली बहन भी हैं।
विज्ञापन

3 of 4
पुलकित और यामी - फोटो : social media
पुलकित तलाक के बाद अपना पूरा ध्यान फिल्मों पर लगाने लगे। इसी बीच पुलकित को 'सनम रे' फिल्म ऑफर हुई, जिसमेें उनके साथ यामी गौतम मुख्य भूमिका में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान पुलकित यामी गौतम को डेट करने लगे। उनकी पहली पत्नी श्वेता ने एक इंटरव्यू में रिश्ता टूटने की वजह यामी गौतम को ठहराया था। पुलकित ने इन बातों का खंडन करते हुए कहा था कि श्वेता लोगों की हमदर्दी बटोरने के लिए ऐसा कर रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
पुलकित और कृति - फोटो : social media
पुलकित इन दिनों एक्ट्रेस कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए फोटोज शेयर करते हैं। पुलकित ने 2019 में एक्ट्रेस कृति को डेट करना शुरू किया। दोनों की मोहब्बत की शुरुआत 'वीरे दे वेडिंग' से हुई थी। दोनों ने 'पागलपंती', 'तैश' आदि फिल्मों में भी साथ काम किया है। अब भी दोनों कई बार एक साथ डेट पर जाते नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें