फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Project K: 'प्रोजेक्ट के' के लिए प्रभास ने लिए 150 करोड़ रुपये, जानें कमल हासन-दीपिका समेत अन्य की फीस

Sun, 25 Jun 2023 07:19 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नाग अश्विन की फिल्म के लिए प्रभास ने 150 करोड़ रुपये फीस ली है। आइए अब कमल हासन, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और अन्य स्टारकास्ट की फीस जान लेते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
प्रोजेक्ट के स्टारकास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
नाग अश्विन के जरिए लिखित और निर्देशित फिल्म 'प्रोजेक्ट के' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। हाल ही में इससे दिग्गज कलाकार कमल हासन के जुड़ने की खबर सामने आई है। इस बिग बजट फिल्म में प्रभास और कमल हासन के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। वहीं, अब इसके स्टारकास्ट की फीस भी सामने आ गई है। 'आदिपुरुष' के लिए ट्रोल्स की मार झेलने के बावजूद भी 'प्रोजेक्ट के' लिए प्रभास की फीस दंग करने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया
नाग अश्विन अपनी भारतीय विज्ञान कथा पर आधारित फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के जरिए देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स को शानदार तरीके से एक साथ लाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म वैजयंती मूवीज के तहत सी. असवानी दत्त के जरिए निर्मित हैं। वहीं, यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास ने मूवी के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इस तरह वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के लिए 10 करोड़ रुपये फीस ली है।

RAW Chief On Pathaan: भूतपूर्व रॉ चीफ विक्रम सूद ने 'पठान' पर साधा निशाना, बोले- फिल्म देखना समय की बर्बादी

4 of 5
कमल हासन-दिशा पाटनी-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन ने फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। वहीं, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और अन्य कलाकारों को कुल 20 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। इस रिपोर्ट से यह कयास लगाया जा रहा है कि शायद बिग बी का किरदार इस मूवी में ज्यादा बड़ा नहीं है, इसलिए उनकी फीस कम है। 

Thalapathy Vijay: 'लियो' की रिलीज से पहले इस नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे विजय, कर ली है पूरी तैयारी!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'प्रोजेक्ट के' की 70 फीसदी शूटिंग पूरी हो गई है। दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन को अपने हिस्से की शूटिंग पूरा करने में अभी कुछ और सफ्ताह लगने वाला है। फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं, इस मूवी से प्रभास समेत मेकर्स और फैंस को भी काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें