थनुष साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता हैं, जिन्हें अभिनय के अलावा गायन और निर्देशन के लिए भी जाना जाता है। अपने करियर में बतौर अभिनेता कई शानदार फिल्में देने वाले धनुष, बतौर निर्देशक भी काफी सफल रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'रायन' सिनेमाघरों में काफी सफल रही है। इस फिल्म को उन्होंने ही निर्देशित किया था। अब वह अपने निर्देशन वाली तीसरी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें प्रियंका मोहन भी नजर आने वाली हैं।