आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने हाल ही में एक प्री-दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की। पार्टी में आयुष्मान और ताहिरा ने ‘मान मेरी जान’ गाने पर रोमांटिक डांस किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। आइए जानते हैं इस पार्टी में और किस-किस ने डांस फ्लोर पर जलवा बिखेरा…
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रकाश के त्योहार दिवाली को बस कुछ दिनों ही बचे हैं। ऐसे में दिवाली की प्री-पार्टी का आयोजन हर जगह हो रहा है। खासकर बॉलीवुड के सितारों के घर। हाल ही में अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी लेखिका-निर्देशक ताहिरा कश्यप ने एक भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया। उनकी इस पार्टी में फिल्म जगत के कई सितारों ने शिरकत की। ताहिरा ने पार्टी की कुछ शानदार और मंत्रमुग्ध कर देने वाली वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पार्टी में थिरकते नजर आए सितारे
- फोटो : इंस्टाग्राम @tahirakashyap
थिरकते नजर आएं सितारे
साझा किए गए पोस्ट में देखा जा सकता है कि ताहिरा कश्यप की दिवाली पार्टी में सितारे दिल खोलकर नाच रहे हैं। कुछ समय पहले ताहिरा ने प्रशंसकों को दिवाली पार्टी की एक नई झलक दिखाई थी। पोस्ट की शुरुआत आयुष्मान के किलर डांस मूव्स से होती है। फिर ताहिरा को 'बदतमीज दिल' पर थिरकते देखा जा सकता है। Bigg Boss 18: अविनाश पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जानिए क्यों कहा उन्हें ‘विनाश’ और ‘विलेन’
विज्ञापन
3 of 5
आपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @tahirakashyap
अपारशक्ति और अभिषेक ने किया जमकर डांस
‘स्त्री 2’ में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के बाद, अपारशक्ति और अभिषेक बनर्जी ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी। वहीं, अपने रोमांटिक डांस में 'चार चांद' जोड़ते हुए, पार्टी के होस्ट आयुष्मान और ताहिरा ने 'मान मेरी जान' गाने पर अपने पैर थिरकाए।
4 of 5
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्टाइलिश अंदाज में नजर आए आयुष्मान और ताहिरा
फिल्म निर्माता करण जौहर और आयुष्मान ने सुनहरे कढ़ाई वाली काले रंग की शेरवानी पहनी थी और ताहिरा ने खुद के लिए बहुरंगी लहंगा चुना था। हाल ही में, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी एक भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। स्टार-स्टडेड पार्टी में कई हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सुहाना खान, गौरी खान, कृति सनोन, श्रिया सरन, हुमा कुरैशी, अलाया एफ, आलिया भट्ट, रेखा, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, ताहिरा कश्यप, अपारशक्ति खुराना, शिल्पा शेट्टी और अन्य लोगों ने शिरकत की।