फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: प्रियंका चोपड़ा से दीपिका पादुकोण तक, फिल्मों के लिए तगड़ी फीस लेती हैं ये अभिनेत्रियां

Tue, 20 May 2025 12:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actress: हाल ही में दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'स्पिरिट' में अपनी फीस को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं। कहा जा रहा है कि उन्होंने अच्छी खासी फीस ली है। इस बहाने जानते हैं, बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका-आलिया-दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में खबर आई कि दीपिका पादुकोण की एंट्री प्रभास अभिनीत फिल्म 'स्पिरिट' में हो गई है। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री ने मोटी फीस चार्ज की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने करीब 20 करोड़ रुपये लिए हैं। इस रकम के साथ वे बॉलीवुड की सर्वाधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों के लिस्ट में शामिल हो गई हैं। फिल्मों के लिए तगड़ी फीस लेने वाली अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा
भारत में सर्वाधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों के लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सबसे ऊपर हैं। हालांकि, पिछले छह वर्ष से उनकी कोई भारतीय फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अब वे एस एस राजामौली की फिल्म SSMB29 में नजर आएंगी। इसमें वे महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने इस साउथ फिल्म के लिए करीब 30 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। भारतीय सिनेमा में यह किसी अभिनेत्री के लिए सबसे ज्यादा फीस हो सकती है, लेकिन हॉलीवुड में वे इससे भी ज्यादा फीस चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिटाडेल सीरीज के लिए उन्होंने करीब 41 करोड़ रुपये फीस ली।
विज्ञापन

3 of 6
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं। फीस के मामले में भी वह हाइएस्ट पेड अदाकाराओं में शामिल हैं। वे विज्ञापनों के लिए करीब छह से सात करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना प्रति फिल्म करीब 10-12 करोड़ रुपये प्रति फीस लेती हैं। 

4 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का नाम भी लिस्ट में शामिल है। कपूर परिवार की बहू बन चुकीं आलिया प्रति फिल्म करीब 10 से 15 करोड़ रुपये फीस चार्ज कती हैं। इसके अलावा वे विज्ञापनों के लिए भी तगड़ी फीस वसूलती हैं। 

Vishal-Sai Dhansika: रजनीकांत की ऑनस्क्रीन बेटी से शादी रचाने जा रहा ये तमिल एक्टर, इस दिन होंगे सात फेरे
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर
इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित कपूर परिवार की करीना कपूर बॉलीवुड की पावरहाउस स्टार हैं। शादी और मां बनने के बाद भी करियर को किस कदर आगे बढ़ाया जा सकता है, करीना ने इसका उदाहरण सेट किया है। फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे प्रति फिल्म करीब 8-18 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर
बीते वर्ष फिल्म 'स्त्री 2' से बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की भी अपनी चमक है। वह फिल्मों के लिए 7-15 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। इसके अलावा विज्ञापनों के लिए भी वह अच्छी-खासी रकम चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें