अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में दिवाली की पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में उनके परिवार और दोस्तों ने शिरकत की। इस दौरान अभिनेत्री के पति निक कुर्ते पायजामे में नजर आएं और खुद प्रियंका ने देसी लुक अपनाया।
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम @jerryxmimi
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही भारत से दूर रहती हों, लेकिन वह अपनी परंपराओं और त्योहारों को उसी उत्साह से मनाती हैं, जैसे भारत में मनाती आई हैं। इसका ताजा उदाहरण है उनका लंदन में दिवाली की पूर्व संध्या पर पार्टी का आयोजन। इस पार्टी में उनके दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए। पार्टी में निक और प्रियंका को पारंपरिक वेशभूषा में देखा गया, यह जोड़ा पूरी तरह से दिवाली के मूड में नजर आया। प्रियंका ने अपने भारतीय संस्कारों को ध्यान में रखते हुए वेस्टर्न ड्रेस की बजाय भारतीय परिधान को चुना। सिर्फ प्रियंका ने ही नहीं निक ने भी भारतीय परिधान को अहमियत दी। यह अभिनेत्री के उनके संस्कारों और देश के प्रति लगाव को दर्शाता है।
विज्ञापन
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम @jerryxmimi
दोस्त ने साझा की स्टोरी
सोशल मीडिया हैंडल पर निक और प्रियंका की पार्टी की तस्वीरों के अलावा उनकी दोस्त रेबेका कॉर्बिन-मरे की एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी साझा की गई है। इस स्टोरी में सभी को शुभकामना देने के साथ उन्होंने प्रियंका को इस पार्टी के लिए धन्यवाद भी दिया गया है।
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम @jerryxmimi
धनतेरस की भी दी शुभकामना
हाल ही में, प्रियंका ने एक प्यारी पारिवारिक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह, निक और उनकी बेटी मालती मैरी के साथ एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "धनतेरस की शुभकामनाएं सभी को।"