दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रभास की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। आखिरी बार प्रभास को ‘कल्कि 2898 ए़डी’ में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म के बाद से उनके प्रशंसक बेसब्री के साथ आगामी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में प्रभास ने अपनी फीस में भी जबर्दस्त इजाफा किया है। फिल्मों में उनकी बढ़ती मांग और लोकप्रियता के चलते यह इजाफा हुआ है। आइए जान लेते हैं कि प्रभास की कौन-कौन सी फिल्म आने वाली हैं?