फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spy Web Series: जासूसी फिल्मों के हैं शौकीन तो जल्दी से देख डालिए ये वेब सीरीज, क्लाइमेक्स हिला देगा दिमाग

Wed, 06 Nov 2024 01:20 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spy Web Series: अगर आप भी जासूसी कहानियों के शौकीन हैं और इस तरह की सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो नीचे दी गई वेब सीरीज आपके मनोरंजन को दोगुना कर सकती हैं। थ्रिल और सस्पेंस से भरे ये शो आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। आइए देखते हैं लिस्ट…
विज्ञापन
1 of 7
ओटीटी पर मौजूद हैं ये जासूसी वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला
जासूसी और रहस्यमयी कहानियां किस को पसंद नहीं हैं, यह दिलचस्प होती हैं। जासूसी कहानियां दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाने का काम करती हैं और उन्हें थ्रिल का अनुभव कराती हैं। जासूसी कहानियों पर आधारित कई फिल्में बनीं, जिन्हें खूब पसंद किया गया। ओटीटी के आने के बाद और भी बेहतर कहानियां वेब सीरीज के रूप में सामने आईं। दर्शकों ने इन्हें बड़े ही चाव से देखा। हाल ही में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की जासूसी सीरीड "सिटाडेल: हनी बनी" प्रीमियर हुआ। यह सीरीज 7 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। अगर आप भी जासूसी कहानियों के शौकीन हैं तो आइए इस मौके पर ओटीटी पर मौजूद कुछ अन्य जासूसी कहानियों वाले वेब सीरीज के बारे में जान लेते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
द फैमिली मैन - फोटो : यूट्यूब
द फैमिली मैन
मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ आपको बांध के रखेंगी और आपका भरपूर मनोरंजन करेगी। यह एक जासूसी वेब शो है। मनोज वाजपेयी ने इस सीरीज में दमदार अभिनय किया है। उन्होंने इस सीरीज में सीक्रेट एजेंट श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है। दो सीजन वाली यह सीरीज अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
Singham Again Box Office Collection Day 5: सिंघम अगेन पर मंडरा रहे संकट के बादल, कलेक्शन में गिरावट जारी
विज्ञापन

3 of 7
स्पेशल ऑप्स - फोटो : यूट्यूब
स्पेशल ऑप्स
जासूसी कहानियों के शौकीनों के लिए ‘स्पेशल ऑप्स’ एक बेहतरीन च्वाइस होगी। दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता केके मेनन ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। सीरीज की कहानी आपको अंत तक बांध कर रखेगी। 
 

4 of 7
बॉर्ड ऑफ ब्लड - फोटो : यूट्यूब
बॉर्ड ऑफ ब्लड
‘बॉर्ड ऑफ ब्लड’ की कहानी एक विशेष जासूस कबीर आनंद की जिंदगी पर बुनी गई है। कबीर के किरदार में इमरान खान नजर आए हैं। वह एक निष्कासित एजेंट की भूमिका में हैं। यह वेब सीरीज आपको नेटफ्लिक्स पर मिलेगी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
मुखबिर - फोटो : यूट्यूब
मुखबिर
‘मुखबिर’ एक्शन और रोमांच का पूरा पैक है। इस सीरीज में पाकिस्तान में रह रहे एक सीक्रेट भारतीय एजेंट की कहानी दिखाई गई है। यह शो जवानों के जीवन को बखूबी उजागर करता है। आठ एपिसोड वाले इस शो  को आप जी5 पर देख सकते हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
स्पेशल ऑप्स - फोटो : यूट्यूब
क्रैक डाउन
जासूसी कहानियों वाले वेब शो के लिस्ट में ‘क्रैक डाउन’ भी शामिल है। थ्रिलर से भरे हुए इस शो को आप ‘वूट सेलेक्ट’ पर देख सकते हैं। इस सीरीज में साकिब अली और राजेश तैलंग ने मुख्य भूमिका निभाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शेखर होम - फोटो : यूट्यूब
शेखर होम
‘शेखर होम’ केके मेनन की शानदार वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज में उनके साथ रणवीर शौरी भी हैं। केके मेनन ने इसमें प्राइवेट डिटेक्टिव शेखर की भूमिका अदा की है। वह सीरीज में कई केस हल करते हैं और अंत में सारी कहानियां जब जुड़ती हैं और शेखर की सच्चाई का खुलासा होता है तो यह दर्शकों का दिमाग हिला देती है। 
Sharda Sinha Death: शारदा सिन्हा के निधन के बाद अकेले पड़ गए उनके बच्चे, अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गईं गायिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें