अभिनेत्री पूनम पांडे की मौत की खबर ने शुक्रवार को पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि उनकी मौत कानपुर में सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई। हालांकि, इन सब के बीच कहानी में एक नया मोड़ है। अभिनेत्री ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए अपने जिंदा होने की खबर दी है। अपनी मौत का तमाशा करने वाली अभिनेत्री ने खुद खुलासा किया कि उन्हें कैंसर भी नहीं है, बल्कि ये सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया था। उनके लॉक अप के सह-प्रतियोगी शिवम शर्मा ने दावा किया है कि उनका पार्थिव शरीर पुणे में है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।