फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poacher Trailer: 'पोचर' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, हाथी की हत्या से सिहर गई ऑडियंस

Thu, 15 Feb 2024 01:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पोचर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'पोचर' को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज हाथी दांत के सबसे बड़े शिकार गिरोह पर आधारित है। 'पोचर' को रिची मेहता और क्यूसी एंटरटेनमेंट बना रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। 

विज्ञापन




सच्ची घटनाओं पर आधारित है क्राइम सीरीज
'पोचर' सच्ची घटनाओं पर आधारित एक क्राइम सीरीज है। यह भारतीय इतिहास में हाथी दांत के सबसे बड़े शिकारी गिरोह पर आधारित होगी। एमी अवॉर्ड विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता ने इस सीरीज को लिखा है। निर्देशन और निर्माण भी वही कर रहे हैं। इसमें निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे। भारत के अलावा ये सीरीज अलग-अलग भाषाओं में दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और इलाकों में स्ट्रीम होगी।

आलिया भट्ट भी हैं सीरीज का हिस्सा
बता दें कि अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'इटरनल सनशाइन' के जरिए आलिया बतौर एग्जीक्यूटिव निर्माता इस सीरीज का हिस्सा बनी हैं। सीरीज से जुड़ने पर आलिया भट्ट ने खुशी जताते हुए कहा था, 'इस बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे और मेरे प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन' की पूरी टीम के लिए बहुत सम्मान की बात है। रिची की ये सीरीज बहुत ही अहम मुद्दे पर है। इसकी कहानी ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। जब मुझे मालूम चला कि ये सच्ची घटना पर आधारित है तो हैरान रह गई। उम्मीद है कि 'पोचर' के जरिए लोग सच्चाई से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


वीडियो साझा कर दिखाई थी पहली झलक
 पिछले दिनों 'पोचर' से आलिया भट्ट की पहली झलक सामने आई थी। इसमें कुछ पुलिसकर्मी जंगल में हैं। आलिया भी उनके साथ हैं। अभिनेत्री कह रही हैं, "अशोक का मर्डर सुबह 9 बजे रिपोर्ट हुआ। इस महीने का तीसरा हादसा। अशोक बस 10 साल का था। उसकी बॉडी को पूरी तरह से क्षत-विक्षत कर दी गई थी। उसने अपने हत्यारों को देखा तक नहीं। उनको लगता है कि वो बच जाएंगे, लेकिन नहीं। बस इसलिए कि अशोक हम में से एक नहीं था, ये क्राइम छोटा नहीं हो जाता, क्योंकि मर्डर मर्डर है।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें