‘पोचर’ ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'पोचर' हाथियों की निर्मम और लगातार हत्या की हृदयविदारक वास्तविकता पर आधारित है। इस सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सवाल जवाब के दौरान आलिया भट्ट ने कहा, 'रिची मेहता की यह सीरीज बहुत ही अहम मुद्दे पर आधारित है। इस सीरीज की कहानी ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। जब मुझे मालूम चला कि यह सीरीज हाथियों की निर्मम और लगातार हो रही हत्या की सच्ची घटना पर आधारित है तो हैरान रह गई। मैं उम्मीद करती हूं कि इस सीरीज के जरिए लोगों ऐसी सच्चाई से रूबरू होंगे, जो वास्तव में दिल दहला देने वाली है।'