फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patralekhaa: राजकुमार से ब्रेकअप के बाद मुंबई छोड़ चुकी थीं पत्रलेखा, अभिनेत्री के इस कदम पर भड़की थी दोस्त

Thu, 29 Feb 2024 04:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर किसी न किसी इवेंट में साथ देखे जाते हैं। अब हाल ही में, पत्रलेखा  मुंबई के बांद्रा इलाके में मेहबूब स्टूडियो में आयोजित नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इवेंट में मीडिया से बात की। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स का खुलासा किया और बताया कि राजकुमार राव से ब्रेकअप के बाद उन्होंने मुंबई छोड़ने का मन बना लिया था।
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
पुराने दिनों को याद करते हुए पत्रलेखा ने कहा, "मेरा राज के साथ ब्रेकअप हुआ था। मैं बहुत दुखी थी और मैंने मुंबई छोड़ने के बारे में सोचा। मेरे एक दोस्त ने जोर देकर कहा कि मैं गोवा और बाकी सभी जगहों पर जाऊं। उसके बाद सब ठीक हो जाएगा। मैं गोवा गई और अपना मन साफ कर लिया। हालांकि, एक बार जब मैं बॉम्बे वापस आई, तो मैं फिर राज के पास वापस आ गई।"
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया, 'मेरे दोस्त ने मुझे और राज को टीवी पर देखा और बहुत गुस्सा हुई।' अभिनेत्री की इन बातों को सुन होस्ट भी हंसने लगे थे। पत्रलेखा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सबकी फ्रेंड्स ऐसी ही होती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह तो मेरी ही कहानी लग रही है।'

4 of 5
पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट पर बात करें तो राजकुमार राव इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक्टर की झोली में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा राजकुमार राव अपनी हिट फिल्म ‘स्त्री’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्रलेखा - फोटो : Social Media
पत्रलेखा के वर्कफ्रंट की वह जल्द ही 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' और 'आईसी-814' में नजर आएंगी। 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' और 'आईसी-814' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होंगे।

Yodha Trailer: 'मैं रहूं या न रहूं...देश हमेशा रहेगा', 'योद्धा' बन जान की बाजी लगाते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें