फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में शामिल होंगे SRK, फिल्म 'पठान' का करेंगे ग्रैंड प्रमोशन

Thu, 15 Dec 2022 02:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख - फोटो : social media
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी आगानी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर 'पठान' को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हालिया रिलीज 'बेशर्म रंग' गाने पर यूजर्स बेहद नाराजगी जता रहे हैं। इसी बीच यह खबर आ रही है कि शाहरुख अपनी फिल्म पठान को बड़े स्तर पर प्रमोट करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
पठान - फोटो : social media
किंग खान को काफी समय से कई फिल्मों में कैमियो करते देखा गया, लेकिन शाहरुख के फैंस को उनकी लीड फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। साल 2023 में फिल्म 'पठान' के साथ शाहरुख धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया है। ऐसे में वे चाहते हैं कि इस फिल्म का प्रमोशन भी बड़े स्तर पर किया जाए।

यह भी पढ़ेंAvatar The Way Of Water: ‘अवतार’ का क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा से सीधा संबंध, कैमरून का एक्सक्लूसिव खुलासा
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख - फोटो : social media
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जानकारी दी गई है कि शाहरुख फीफा विश्व कप फाइनल में अपनी फिल्म 'पठान' का प्रमोशन करेंगे। इस सूचना के बाद किंग खान के फैंस काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अभिनेता को शुभकामनाएं दीं। पिछले दिनों इस बात को लेकर चर्चा थी, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि शाहरुख खान फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में शामिल होंगे और इस फिल्म का ग्रैंड प्रमोशन करेंगे।

यह भी पढ़ेंRaj Kapoor: जब जमीन पर सोने वाले राज कपूर को लंदन के होटल में भरना पड़ा था जुर्माना, जानिए यह दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन

4 of 4
पठान - फोटो : social media
बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप नवंबर 2022 में शुरू हुआ था और इसका फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख अपनी आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में, इस फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ, जो लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें