फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Today: परिणीति के बेटे का हुआ नामकरण, गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए हार्दिक; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Wed, 19 Nov 2025 08:49 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Entertainment News In Hindi: बुधवार को मनोरंजन जगत की कई खबरें छाई रहीं। परिणीति चोपड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय, नयनतारा और हार्दिक पांड्या व अरमान मलिक तक, पूरे दिन चर्चा में बने रहे। पढ़िये आज की प्रमुख खबरें…
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेंडिंग टुडे खबरें - फोटो : अमर उजाला

आज एंटरटेनमेंट जगत में कई खबरें दिन पर काफी चर्चाओं में रहीं। इनमें एक ओर जहां परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बच्चे का नामकरण किया। वहीं दूसरी ओर एक इवेंट में ऐश्वर्या राय की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई, जहां उन्होंने उनके पैर छुए। इसके अलावा साउथ की सुपरस्टार नयनतारा को जन्मदिन पर उनके पति विग्नेश ने खास तोहफा देकर सुर्खियां बटोरीं। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें…

विज्ञापन

2 of 6
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

परिणीति-राघव ने रखा अपने बेटे का नाम
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आज अपने बेटे का नामकरण किया है। साथ ही कपल ने अपने बच्चे की पहली झलक भी साझा की है। हालांकि, कपल ने बेटे का चेहरा अभी रिवील नहीं किया है। लेकिन कपल ने बेटे के साथ तस्वीरें साझा कर उसके नामकरण की जानकारी दी है। कपल ने अपने बेटे का नाम नीर रखा है। पोस्ट में कैप्शन में लिखा, 'जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम- तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने अपने बेटे का नाम 'नीर' रखा है। शुद्ध, दिव्य और असीम'।

विज्ञापन

3 of 6
कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी के पैर छुए - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ऐश्वर्या ने मंच पर छुए पीएम मोदी के पैर
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में पहुंचीं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हुए। कार्यक्रम में बाेलते हुए ऐश्वर्या राय ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही सत्य साईं बाबा के बताए रास्ते पर चलने की बात कही। ऐश्वर्या ने इसी कार्यक्रम के मंच पर पीएम मोदी के पैर भी छुए। प्रधानमंत्री ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। 

4 of 6
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : इंस्टाग्राम

नयनतारा को गिफ्ट में मिली रॉल्य रॉयस
साउथ की फीमेल सुपरस्टार नयनतारा ने 18 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस के बर्थडे को उनके पति व डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने अपने तोहफे से इसे और खास बना दिया। विग्नेश ने उन्हें रॉल्स रॉयस गिफ्ट की है, जिसकी फोटोज आज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने नयनतारा के लिए एक लव नोट लिखा है। विग्नेश ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने नई चमचमाती आलीशान कार की फोटो साझा की है। तस्वीर में नयनतारा और विग्नेश अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

गर्लफ्रेंड माहिका संग रोमांटिक हुए हार्दिक
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर प्यार की गिरफ्त में हैं। मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद से हार्दिक अक्सर अपनी लेडी लव पर प्यार लुटाे रहते हैं। अब एक बार फिर माहिका और हार्दिक की रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं। हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड माहिका को किस करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस दौरान हार्दिक अपनी लेडी लव के गालों पर किस करते भी नजर आते हैं। जबकि एक तस्वीर में हार्दिक, माहिका को गोद में उठाए मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स
अरमान को देखकर भावुक हुए अमाल
'बिग बॉस 19' अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। फैमिली वीक की शुरुआत के साथ ही कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार वालों से मिलने का मौका मिल रहा है। इसी बीच सिंगर अमाल मलिक से मिलने के लिए उनके भाई और सिंगर अरमान मलिक घर के अंदर पहुंचे। भाई अरमान को देखकर अमाल मलिक खुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे। नए प्रोमो में अरमान मलिक की एंट्री दिखाई गई है। जैसे ही वो बिग बॉस के घर में अंदर आते हैं, वो अपना गाना गाने लगते हैं। ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ गुनगुनाते हुए अरमान घर के अंदर दाखिल होते हैं। अपने छोटे भाई को घर में देखकर अमाल काफी भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। अरमान आगे बढ़कर अपने भाई को कसकर गले लगाते हैं, जबकि अमाल फ्रीज पोज में ही बरसों की भावनाएं आंखों से बहने देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें