Bollywood Actors: बॉलीवुड के कई कामयाब अभिनेता और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक की। आज हम इन कलाकारों के बारे में जानेंगे।
बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में की थी। इन कलाकारों ने बड़े निर्देशकों के साथ काम किया। फिल्म बनाने की समझ लेने के बाद इन लोगों ने फिल्मों में अभिनय करियर की शुरुआत की। आज ये कलाकार काफी कामयाब हैं।
विज्ञापन
2 of 6
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir__kapoor82
रणबीर कपूर
बॉलीवुड में स्टार बनने से पहले रणबीर कपूर ने 'ब्लैक' और 'आ अब लौट चलें' जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। इस बीच उन्होंने फिल्म बनाने के बारे में सीखा। कई तजुर्बे लेकर उन्होंने अभिनय में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 'सांवरिया' थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दीं हैं।
विज्ञापन
3 of 6
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन
मशहूर फिल्म स्टार बनने से पहले, वरुण धवन ने करण जौहर के साथ 'माई नेम इज खान' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने सेट, निर्देशन और अभिनेताओं के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अभिनय करियर की शुरुआत की। अब वह बॉलीवुड के बड़े कलाकारों में से एक हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'माई नेम इज खान' के सहायक निर्देशक के रूप में ऑफ-कैमरा की थी। इस फिल्म पर काम करने से उन्हें प्रोडक्शन और निर्देशन की समझ मिली। उन्होंने भी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने 'मरजावां' और 'एक विलेन' जैसी हिट फिल्में दीं।
विज्ञापन
5 of 6
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम- @hrithikroshan
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड सुपरस्टार बनने से पहले ऋतिक रोशन ने कैमरे के पीछे काम किया। ऋतिक रोशन को रोशन परिवार में फिल्म बनाने की कला का अनुभव था। उन्होंने साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता डेब्यू किया। इसके बाद वह कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए।
शरवरी वाघ
शरवरी वाघ ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'प्यार का पंचनामा 2' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों के सेट पर सहायक निर्देशक के रूप में की थी। कैमरे के पीछे और सहायक निर्देशक के रूप में काम करने के उनके अनुभव ने उन्हें फिल्म बनाने की प्रक्रिया की गहरी समझ दी। उन्होंने 'बंटी और बबली 2' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की।