मंनोरंजन जगत में टीवी एक अहम भूमिका निभाता है। टीवी पर ऐसे कई सारे शोज प्रसारित होते हैं, जो लोगों का मंनोरंजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें से ही एक हैं रियलिटी शोज। जी हां, फिल्मों और टीवी सीरियल्स की तरह ही रियलिटी शोज भी दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट करते हैं और ये शोज लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। भारत में बिग बॉस, इंडियन आइडल, कौन बनेगा करोड़पति जैसे रियलिटी शोज के लाखों दीवाने हैं। मगर क्या आपको पता है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी रियलिटी शोज को देखे वालों की कमी नहीं है। आज हम आपको पाकिस्तान के ऐसे रियलिटी शोज के बारे में बताएंगे, जो भारत के रियलिटी शोज की कॉपी हैं।