मनोरंजन जगत में लोग छोटे छोटे शहरों से अपनी पहचान बनाने के लिए आते हैं। मगर कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में मुकाम हासिल करने के लिए सरहदें भी पार की हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने साउथ और हॉलीवुड फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई है। मगर आज हम आपको उन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है। इसके चलते इन हसीनाओं की भारत में भी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। तो चलिए आज इस लेख में हम इन अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं...