फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Shows: हर रोज सास-बहू का ड्रामा देखकर हो चुके हैं बोर? तो इन मजेदार शोज पर डालिए एक नजर...

Thu, 16 May 2024 12:03 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

काफी लोग हैं, जिन्हें रोजाना टीवी पर शो देखना पसंद है। तो अगर सास बहू की घिसी पीटी कहानी देखकर आप लोग बोर हो गए हैं। तो फिर टीवी पर प्रसारित हो रहे इन मजेदार शोज में एक नजर डालें।
विज्ञापन
1 of 6
काव्या एक जज्बा एक जुनून, सुहागन चुड़ैल - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी सीरियल देखना लोगों को आज काफी पसंद है। फिल्मों और ओटीटी के इस दौर में छोटे पर्दे अपना ही एक अलग अस्तित्व है। घर की महिलाएं जब तक टीवी सीरियल्स नहीं देख लेतीं, मानो उनका दिन ही पूरा नहीं होता है। इसी तरह काफी लोग हैं, जिन्हें रोजाना टीवी पर शो देखना पसंद है। तो अगर सास बहू की घिसी पीटी कहानी देखकर आप लोग बोर हो गए हैं। तो फिर टीवी पर प्रसारित हो रहे इन मजेदार शोज में एक नजर डालें। ये शोज सास बहू की घिसी पीटी कहानी की दुनिया से कोसों दूर है। ये शोज बिना बोर किए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। तो चलिए डालते हैं इन शोज पर एक नजर..
विज्ञापन

2 of 6
काव्या एक जज्बा एक जुनून - फोटो : इंस्टाग्राम
काव्या एक जज्बा एक जुनून
अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान का सीरियल 'काव्या एक जज्बा, एक जुनून' की कहानी काफी हटकर है। इसमें आपको सास बहू की घिसी पीटी कहानी देखने को नहीं मिलेगी। सीरीयल में सुंबुल एक आईएस ऑफिसर बनी हैं। शो में उनके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच में बैंलेस करना दिखाया गया है। शो की कहानी काफी दिलचस्प है।
विज्ञापन

3 of 6
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे वक्त से छोटे पर्दे पर राज कर रहा है। हाल ही में शो ने अपने चार हजार एपिसोड पूरे किए। ये शो काफी मजेदार हैं। इसमें समाज से जुड़े मुद्दों को भी कॉमेडी के तड़के साथ दिखाया जाता है। ये शो दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक है। 

4 of 6
बालम थानेदार - फोटो : इंस्टाग्राम
बालम थानेदार
'बालम थानेदार' भी इस लिस्ट में शामिल है। सीरीयल 'बालम थानेदार' की कहानी भी सास-बहू की कहानी से हटकर है। ये शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें एक आईपीएस ऑफिसर और एक साधारण सी लड़की की कहानी दिखाई गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
शैतानी रस्में - फोटो : इंस्टाग्राम
शैतानी रस्में
कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का शो 'शैतानी रस्में' की कहानी काफी डरावनी है। मगर ये शो सास-बहू ड्रामे से हटकर काफी मजेदार है। ये हॉरर शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शेफाली शो में काफी डरावने किरदार में दिखाई दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुहागन चुड़ैल - फोटो : इंस्टाग्राम
सुहागन चुड़ैल
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा जल्द ही छोटे पर्दे पर अपनी वापसी करने वाली हैं। शो 'सुहागन चुड़ैल' में वह नजर आएंगी। ये शो जल्द ही टीवी पर प्रसारित होगा। इसमें निया का काफी बोल्ड और डरावने अंदाज में दिखाई देंगी। उन्होंने शो के सेट से अपना किलर लुक भी साझा किया है। ये शो सास-बहू ड्रामे से काफी हटकर और दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें