पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान की भारत में भी काफी लोकप्रियता है। फैंस अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में जानने के लिए बेकरार रहते हैं। माहिरा शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' की रिलीज के बाद से ही अभिनेता के साथ अपने काम को लेकर हर इंटरव्यू कोई न कोई अनुभव साझा करती रहती हैं। हालांकि, अब माहिरा ने हाल ही में, अपने डर के बारे में बताया है, जो उनकी एक तस्वीर वायरल होने के बाद उन्हें सताने लगी थी। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।