बॉक्स ऑफिस पर जारी ‘पुष्पा 2’ की पवन पुरवैया के बीच इस साल का बड़ा सच ये भी है कि तेलुगु सिनेमा उतना धमाकेदार काराबोर शुरू के 11 महीनों में नहीं कर सका, जिसकी कि इससे इस साल उम्मीद रही। कैलेंडर वर्ष के पहले 11 महीनों में भारतीय सिनेमा का कारोबार 9862 करोड़ रुपये के पार निकल गया है और इसमें जब दिसंबर में रिलीज फिल्मों मसलन ‘पुष्पा 2’, ‘बेबी जॉन’, ‘मुफासा’ ‘बरोज’, ‘विदुतलाई 2’ और ‘मैक्स’का कारोबार जुड़ेगा तो इसमें हजार, डेढ़ हजार करोड़ रुपये का इजाफा और होगा, लेकिन क्या ये वृद्धि बीते साल के भारतीय सिनेमा के कारोबार 12,226 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर पाएगी, देखना दिलचस्प होगा!