फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ushna Shah: ब्राइडल लहंगे पर ट्रोल होने के बाद उशना ने किया इंस्टाग्राम आईडी डीएक्टिवेट, कहा- मुझे माफ करें

Wed, 01 Mar 2023 08:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उशना शाह - फोटो : social media

पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस उशना शाह अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। उन्होंने हाल ही में, गोल्फ प्लेयर हमजा अमीन से शादी की है। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। अपनी शादी में उशना दुल्हन के आउटफिट में बला की खूबसूरत दिख रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके शादी के जोड़े को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब खबर आ रही है कि उशना ने ट्रोल्स को देखते हुए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
उशना शाह - फोटो : social media

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर उशना के शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह दूल्हे हमजा अमीन और अन्य लोगों के साथ दिल खोलकर नाचते हुए दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री को शादी पर इंडियन ब्राइड की तरह लाल जोड़ा पहनने पर काफी ट्रोल किया गया। साथ ही कुछ ने उशना के अपनी शादी में डांस करने पर भी आपत्ति जताई थी, जिसका एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया था,लेकिन अब लगता है उशना लगातार ट्रोलिंग से परेशान हो गई हैं।

Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सेल्फी की सारी उम्मीदें खत्म, बुधवार को फिल्म ने की महज इतनी कमाई

विज्ञापन

3 of 5
उशना शाह - फोटो : social media

हाल ही में, उशना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। उशना ने लिखा कि उन्होंने अपनी शादी को निजी रखने के लिए 'बहुत मेहनत' की, लेकिन जब उनकी तस्वीरें बिना अनुमति के ऑनलाइन साझा की गईं, तो लाल लहंगा पहनने के लिए उन्हें 'धमकाया' गया। उन्होंने यह भी बताया कि अपने मानसिक स्वास्थ्य की खातिर वह इंस्टाग्राम से ब्रेक ले रही हैं।

Ridhima Pandit: टीवी की बहू रिद्धिमा ने बुर्ज खलीफा के सामने कराया खास फोटोशूट, लोग बोले- इसका यह चेहरा भी...

4 of 5
उशना शाह - फोटो : सोशल मीडिया

उशना ने आगे लिखा, ‘अपनी शादी को अपनी रखने की सख्त कोशिश की गई, लेकिन मेरा निकाह  एक ड्रोन की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गया, जिसने मेरी शादी की तस्वीरों को वायरल किया। इसके लिए मुझे हजारों की संख्या में मैसेज आ रहे हैं। मैंने जो पहना था उसे पहनने के लिए कृपया मुझे क्षमा करें। मैंने इनमें से किसी के लिए भी साइन अप नहीं किया है।’ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उशना शाह - फोटो : सोशल मीडिया

 इंस्टाग्राम आईडी डीएक्टिवेट करने से पहले उशना ने कहा, ‘मैंने सालों से ऑनलाइन ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन मैं भी एक इंसान हूं। एक नए घर में एक नई दुल्हन हूं। फोटोग्राफी से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक मैंने हर चीज को काफी प्राइवेट रखने का पूरा प्रयास किया। मैं वही शेयर करना चाहती थी, जिसे लेकर मैं कंफर्टेबल रहूं, लेकिन कुछ लोगों ने मेरी प्राइवेसी की इज्जत नहीं की।’

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें