हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ भारतीय बॉक्स ऑफिर पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 100 करोड़ के कलेक्शन को आंकड़े को भी पार कर चुकी है। यह फिल्म भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कमाई में दूसरे हफ्ते बढ़त देखी गई, जिसकी बदौलत इसने सौ करोड़ रुपये के आंकड़े को आसानी से छू लिया। आइए जानते हैं 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इसने कितना कलेक्शन किया।