फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greta Gerwig: ऑस्कर विजेता फिल्म 'बार्बी' की निर्देशक ग्रेटा गर्विग के नाम एक और उपलब्धि, मिलेगा यह सम्मान

Tue, 16 Jul 2024 01:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गर्विग के निर्देशन कौशल को दुनियाभर में तारीफें मिलती रही हैं। 'लेडी बर्ड' और 'लिटिल वुमेन' दोनों ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई ऑस्कर नामांकन हासिल किए हैं। 'बार्बी' के जरिए तो  ग्रेटा गर्विग ने इतिहास ही रच दिया।
विज्ञापन
Greta Gerwig - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'लेडी बर्ड', 'लिटिल वुमेन' और ऑस्कर विजेता फिल्म 'बार्बी' जैसी हिट फिल्मों को लेकर तारीफ लूट चुकीं निर्माता ग्रेटा गर्विग के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने वाली हैं। उन्हें विल रोजर्स मोशन पिक्चर पायनियर्स फाउंडेशन (डब्ल्यूआरएमपीपीएफ) द्वारा 2024 पायनियर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मोशन पिक्चर उद्योग में गर्विग के योगदान के लिए दिया जा रहा है। साथ ही यह उनकी लीडरशिप, समुदाय के लिए सेवा और समर्पण का भी सम्मान है।

विज्ञापन


गर्विग की उपलब्धियों पर गर्व
वार्नर ब्रदर्स डोमेस्टिक डिस्ट्रीब्यूशन के अध्यक्ष और पायनियर ऑफ द ईयर डिनर के सह-अध्यक्ष जेफ गोल्डस्टीन ने  गर्विग की तारीफ करते हुए कहा है कि वे असाधारण प्रतिभा वाली फिल्म निर्माता हैं, जिनका विजन बिल्कुल अलग है। वे हर जगह दर्शकों का मनोरंजन करती हैं और उन्हें प्रेरित करने के मामले में भी आगे हैं। ब्लीकर स्ट्रीट मीडिया में वितरण के अध्यक्ष और पायनियर्स सहायता निधि समिति के अध्यक्ष, काइल डेविस ने भी गर्विग की तारीफ की। सिनेमा में फिल्म निर्माता के योगदान पर भी उन्होंने गर्व जताया।
Soldier 2: अगले साल फ्लोर पर आएगी सोल्जर 2, क्या फिर पर्दे पर दिखेगी बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की केमिस्ट्री?
विज्ञापन

 
'बार्बी' के जरिए रच दिया इतिहास
गर्विग के निर्देशन कौशल को दुनियाभर में तारीफें मिलती रही हैं। 'लेडी बर्ड' और 'लिटिल वुमेन' दोनों ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई ऑस्कर नामांकन हासिल किए हैं। 'बार्बी' के जरिए तो  ग्रेटा गर्विग ने इतिहास ही रच दिया। यह किसी महिला के निर्देशन में बनी ऐसी पहली फिल्म थी, जिसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार किया। इस उपलब्धि ने ग्रेटा गर्विग का प्रभाव पूरी दुनिया में और मजबूत किया।
विज्ञापन

Ulajh Trailer: कम उम्र में कामयाबी का नेपोटिज्म से जुड़ा रिश्ता, जंगली पिक्चर्स की राजी के बाद नई स्पाई फिल्म

पटकथा लेखक के रूप में भी बनाई पहचान
निर्देशन की दुनिया में अपनी सफलताओं के अलावा ग्रेटा गर्विग ने एक अभिनेत्री और पटकथा लेखक के रूप में भी प्रभाव डाला है। 'फ्रांसिस हा' और 'मिस्ट्रेस अमेरिका' जैसी फिल्मों के जरिए तो खासतौर से उनका कद बढ़ा है। 25 सितंबर को बेवर्ली हिल्टन में आयोजित पायनियर ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह में न केवल ग्रेटा गर्विग की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा, बल्कि पायनियर्स असिस्टेंस फंड के लिए धन भी जुटाया जाएगा। यह फंड जरूरत के वक्त मोशन पिक्चर वितरण और प्रदर्शनी समुदायों के लोगों को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता और परामर्श प्रदान करता है।
Stree 2: 'ओ स्त्री आ रही है...', इस दिन आएगा 'स्त्री 2' का ट्रेलर, श्रद्धा कपूर ने नया पोस्टर साझा कर दी जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें