फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर' स्टार रणवीर के साथ कॉन्फिडेंस में नजर आए ओरी, वरुण धवन और वीर पहाड़िया के साथ दिए पोज

Sat, 14 Feb 2026 05:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Orry Pose With Stars: हाल ही में इंफ्लुएंसर ओरी ने कई स्टार्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। वह सभी स्टार्स के साथ काफी कंफर्टेबल हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
1 of 6
ओरी, रणवीर सिंह, वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla
सोशल मीडिया सेंसेशन और इंफ्लुएंसर ओरी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर यहां अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं और अपने बारे में कई अपडेट्स देते रहते हैं। वह बॉलीवुड के सितारों के साथ अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर कई बड़े स्टार्स के साथ पोज देते हुए नजर आते हैं। एक पैपराजी ने ओरी के बारे में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ओरी, रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla
रणवीर सिंह के साथ काॉन्फिडेंस में नजर आए ओरी
ओरी ने 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह ने ब्लैक ड्रेस पहनी है। साथ में चश्मा लगाया है। ओरी ने भी उनके साथ ब्लैक ड्रेस में पोज दिया है। रणवीर के साथ पोज देते हुए ओरी काफी कॉन्फिडेंट लग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
वरुण धवन, ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla
वरुण धवन के साथ खुश नजर आए ओरी
एक और तस्वीर में ओरी 'बॉर्डर 2' के कलाकार वरुण धवन के साथ हैं। वरुण धवन ने नेवी ब्लू और लाइट ब्लू ड्रेस में पोज दिया है। ओरी ने वरुण के साथ गले लगते हुए पोज दिया है। वरुण के साथ पोज देते हुए ओरी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

4 of 6
वीर पहाड़िया, ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla
ओरी ने वीर पहाड़िया के साथ ली सेल्फी
एक और तस्वीर में ओरी वीर पहाड़िया के साथ नजर आए। उन्होंने वीर पहाड़िया के साथ मुस्कराते हुए सेल्फी ली। तस्वीर देखकर लगता है कि यह किसी पार्टी की तस्वीर है। अभिनेता वीर पहाड़िया अभिनेत्री सारा अली खान और तारा सुतारिया के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ईशा अंबानी, ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla
ईशा अंबानी के साथ दिए पोज
एक और तस्वीर में ओरी ईशा अंबानी के साथ नजर आ रहे हैं। ईशा अंबानी ने उनके कंधे पर हाथ रखा है। तस्वीर देखकर लगता है कि ओरी की ईशा से काफी बनती है।
ओरी की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अनन्या पांडे, सुहाना खान और निसा देवगन से भी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla
ओरी के बारे में पैपराजी का खुलासा
ओरी हाई प्रोफाइल पार्टियों में मौजूद रहने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक पैपराजी ने हिंदी रश से बातचीत में बताया 'वैसे तो ओरी बॉलीवुड पार्टीज की जान हैं, मगर कुछ लोग इंडस्ट्री में ऐसे भी हैं जो उन्हें अपनी पार्टी में इनवाइट नहीं करना चाहते। चूंकि ओरी सोशल मीडिया पर बॉलीवुड पार्टी से सबकुछ शेयर किया करते हैं, इसलिए लोग ओरी से दूरी बनाए रखने में भरोसा रखते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें