फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day Special: '2 स्टेट्स' से लेकर 'जन्नत' तक, इन फिल्मों में दिखाए गए प्रपोज करने के सबसे अलग तरीके

Sat, 14 Feb 2026 10:12 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Valentine Day Special: वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें कपल्स ने अपने पार्टनर को अलग ढंग से प्रपोज किया।
विज्ञापन
1 of 9
वैलेंटाइन डे पर खास - फोटो : अमर उजाला
साल के दूसरे महीने फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने की 7 से लेकर 14 तक तारीखें काफी खास होती हैं। सबसे खास दिन 14 फरवरी होता है। इस दिन को वैलेंटाइन डे (प्रेम दिवस) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कई प्रेमी और प्रेमिकाएं अपने पार्टनर से दिल की बात कहते हैं। कई पार्टनर अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं। ऐसे में हम आपके सामने कुछ फिल्मों का जिक्र कर रहे हैं, जिनसे आप अपने पार्टनर को प्रपोज करने के बेहतरीन आइडिया ले सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
2 स्टेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
2 स्टेट्स- 2014
इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने अहम किरदार निभाया है। दोनों के बीच कॉलेज में पढ़ते हुए दोस्ती होती है, फिर प्यार होता है। अर्जुन कपूर आलिया भट्ट के जॉब इंटरव्यू में पहुंचते हैं। यहां वह बिना लाग लपेट के आलिया से कहते हैं कि वो सिर्फ अनन्या के साथ ही अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं। यह सुनकर आलिया खुश हो जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया
ये जवानी है दीवानी- 2013
फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण को नए साल पर प्रपोज करते हैं। वह लंबे समय तक खुद को तलाशने के बाद दीपिका पादुकोण को चुनते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। वह बताते हैं कि दिल की बात सुनकर अपने प्यार को चुनना सबसे बड़ा साहस होता है।

4 of 9
बैंड बाजा बारा - फोटो : सोशल मीडिया
बैंड बाजा बारात- 2010
इस फिल्म में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने अहम किरदार निभाया है। दोनों मिलकर लोगों की शादी में सजावट का काम करते हैं। इस बीच दोनों को आपस में प्यार हो जाता है। रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा से कहते हैं 'तेरे बिना किसी चीज में मौज नहीं है, ना चाय में. ना चाउमीन में'। रणवीर की ये बात अनुष्का का दिल जीत लेती है।
विज्ञापन

5 of 9
माई नेम इज खान - फोटो : सोशल मीडिया
माई नेम इज खान- 2010 
इस फिल्म में शाहरुख खान बहुत ही प्यार से काजोल को प्रपोज करते हैं। शाहरुख, काजोल को शहर की ऊंची जगह पर ले जाते हैं। वह काजोल को शहर का सबसे अच्छा नजारा दिखाते हैं। काजोल यह नजारा देख कर हैरान हो जाती हैं। वह शाहरुख को शादी के लिए प्रपोज करती हैं।
विज्ञापन

6 of 9
वांटेड - फोटो : सोशल मीडिया
वांटेड- 2009
फिल्म में सलमान खान ने राधे का और आयशा टाकिया ने जानवी का रोल किया था। दोनों की प्रेम कहानी एक हैरान कर देने वाले मौके से शुरू होती है। इसमें सलमान खान ने आयशा टाकिया को लेकर कहा 'जानवी सिर्फ मेरी है और मैं उसके लिए कुछ भी कर सकता हूं।' जब सलमान ने आयशा को बचाया तब आयशा टाकिया ने सलमान खान को प्रपोज किया।
विज्ञापन

7 of 9
जन्नत - फोटो : सोशल मीडिया
जन्नत- 2008
फिल्म में इमरान हाशमी को सोनल चौहान से प्यार हो जाता है। सोनल चौहान कार से घर जा रही होती हैं। ऐसे में इमरान हाशमी उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें प्रपोज करते हैं। इस प्रपोजल को उस वक्त बहुत पसंद किया गया था।

8 of 9
मुझसे शादी करोगी - फोटो : सोशल मीडिया
मुझसे शादी करोगी- 2004
फिल्म में सलमान खान ने जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया, वह उस वक्त लोगों को खूब पसंद आया था। वह क्रिकेट के मैदान में पहुंचते हैं और पूरे स्टेडियम के सामने प्रियंका से प्यार का इजहार करते हैं। वह अपनी कमजोरियों को स्वीकार करते हैं, फिर प्रियंका से पूछते हैं 'मुझसे शादी करोगी?'
विज्ञापन

9 of 9
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे- 1995
इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने अहम किरदार निभाया। दोनों की लव स्टोरी बहुत शानदार थी। फिल्म में सबसे यादगार पल उनका प्रपोजल था। राज ने सिमरन के पिता से पूरे सम्मान और ईमानदारी से सिमरन का हाथ मांगा। इस प्रपोजल ने न सिर्फ सिमरन के दिल को पिघलाया बल्कि उनके परिवार को अपनी लड़की देने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें