फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nimrat Kaur: निमरत कौर के अलावा दीपिका, प्रियंका और इन सितारों ने तय किया बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर, जानें

Thu, 13 Mar 2025 01:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nimrat Kaur: निमरत कौर का आज जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया। ऐसे में हम बता रहे हैं कि वह कौन से बॉलीवुड सितारे हैं जिन्होंने हालीवुड का रुख किया है।
विज्ञापन
1 of 6
निमरत प्रियंका शबाना - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
मशहूर अभिनेत्री निमरत कौर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों 'स्कारई फोर्स', 'दसवीं' और 'एयरलिफ्ट' में बेहतरीन किरदार अदा किया है। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। निमरत ने हॉलीवुड सीरीज 'होमलैंड' में काम किया है। वह 'वेवार्ड पाइंस' और 'फाउंडेशन' में भी नजर आईं। ऐसे में आज हम उन बॉलवीवुड एक्ट्रेस के बारे में जानेंगे जो बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंचीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रेड सी इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को 'अंदाज', 'ऐतराज' और 'किस्मत' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। अपने फिल्मी करियर को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने हॉलीवुड की 'बेवाच', 'ए किड लाइक जेक' और 'द व्हाइट टाइगर' जैसी फिल्मों में काम किया। 
यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Actresses: साउथ फिल्मों में अनोखे अवतार में नजर आईं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड को 'पद्मावत', 'जवान' और 'पठान' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' में भी काम किया।
यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: ‘द डिप्लोमेट’ के लिए अनुराग कश्यप ने की जॉन अब्राहम के काम की तारीफ, फिल्म को लेकर कही ये बात

4 of 6
शाहरुख खान के साथ फिल्म करना चाहती हैं आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने बॉलीवुड को 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'हाइवे' और 'राजी' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने साल 2022 में हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में काम किया है।
विज्ञापन

5 of 6
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय 'देवदास', 'धूम' और 'मोहब्बतें' जैसी फिल्मों में नजर आईं। वह अभी भी बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'प्रोवोक्ड' और 'द लास्ट लीजन' में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शबाना आजमी
शबाना आजामी बॉलीवुड की फिल्मों 'स्वामी', 'अवतार' और 'नीरजा' में काम किया है। उन्होंने हॉलीवुड की 'द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट' फिल्म में काम किया। यह फिल्म भारत में खूब सराही गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें