फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: निखिल आडवाणी ने सलमान को दिया मसीहा का टैग, बोले- जब काम नहीं था तब उन्होंने मुझे सहारा दिया

Thu, 01 Aug 2024 07:42 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निखिल आडवाणी सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
निर्देशक निखिल आडवाणी ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस के साथ किया था। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' का निर्देशन किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ अपने रिश्तों के बारे में बातें करते नजर आए। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है--
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
निखिल आडवाणी सलमान खान के बारे में बातें करते हुए कहते हैं, 'जब मेरे पास काम नहीं था तब सलमान खान ने मुझसे कहा था कि मैं आकर उनसे मिलूं। वे सच में बॉलीवुड के मसीहा हैं। उन्होंने मुझे तब सहारा दिया था जब मेरे पास काम नहीं था'। 


 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
निखिल आडवाणी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं सलमान खान की सराहना करता हूं। मैंने उनके कहने पर ही सूरज पंचोली की फिल्म 'हीरो' का निर्देशन किया था। वे एक शानदार इंसान हैं'।

 

4 of 5
निखिल आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
निखिल आडवाणी बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के संग काम कर चुके हैं। वे अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'उन्होंने मुझे सामने से कॉल करके पूछा था कि मैं इन दिनों क्या कर रहा हूं। वे मेरे साथ फिल्म करना चाहते थे और तब मैंने उनके साथ मिलकर 'पटियाला हाउस' का निर्माण किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
निखिल आडवाणी उसी इंटरव्यू में आगे कहते हैं, 'मेरी एक साथ दो फिल्में फ्लॉप हुई थीं, लेकिन उसके बावजूद सलमान खान ने मुझे मौका दिया। उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया इस बात को मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। वे दोस्तों के दोस्त हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें