संजय लीला भंसाली जब भी किसी फिल्म का निर्माण करते हैं वह नए फिल्म मेकर्स के लिए प्रेरणा बन जाती है। इन दिनों उनकी नव-निर्मित वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' सुर्खियां बटोर रही है। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा से लेकर मनीषा कोइराला तक जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां अपने अभिनय का जलवा बिखेरती दिखाई देंगी। दर्शकों में संजय लीला भंसाली की इस सीरीज के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं हाल ही में फिल्म निर्देशक निखिल आडवाणी भी 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की तारीफों के पुल बांधते दिखाई दिए।
Love & War: 'लव एंड वॉर' पर आया नया अपडेट, जानें कैसा होगा फिल्म में आलिया का किरदार