सुरभि ज्योति
- फोटो : इंस्टाग्राम @surbhijyoti
पहली रसोई की तस्वीरें भी की साझा
शादी के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शादी की शानदार तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह लाल लहंगे और सोने-चांदी के गहनों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि सुमित ने सफेद शेरवानी पहनी थी। इस बीच, सुरभि ज्योति ने प्रशंसकों को अपनी पहली रसोई की झलक भी दिखाई थी। साझा की गई तस्वीरों में वह हलवा बनाते हुए नजर आईं।