फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022: आर्यन खान से लेकर शनाया कपूर तक, 2022 में बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं ये स्टारकिड्स

Sat, 01 Jan 2022 09:39 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टार किड्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड पर राज करने वाले अभिनेताओं के बच्चे भी अपने माता-पिता की ही तरह फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना देखते हैं। बचपन से ही उस सपने को साकार करने के लिए मेहनत करते हैं। किंगमेकर (जनता) के सामने अपने अभिनय का प्रदर्शन करते हैं। लेकिन कुछ ही अपनी किस्मत चमका पाते हैं। 

तो चलिए जानते हैं कि 2022 में किन सितारों के बच्चे अपनी किस्मत को आजमाने के लिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
सुहाना खान - फोटो : Social Media

सुहाना खान

सुपरस्टार शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की बेटी सुहाना खान, अपने भाई आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सुहाना खान के इंस्टाग्राम पर पहले से ही 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री जल्द ही 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

विज्ञापन

3 of 6
अगस्त्य नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

अगस्त्य नंदा

अमिताभ और जया बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी आने वाले साल में डेब्यू कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त्य, सुहाना खान के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर सकते हैं। बता दें कि अगस्त्य, श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे हैं। अगस्त्य के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि उनका नाम केवल बच्चन परिवार से बल्कि कपूर परिवार से भी जुड़ा हुआ है। उनकी नानी रितु नंदा शोमैन राज कपूर की बेटी और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बहन हैं।

4 of 6
khushi kapoor - फोटो : instagram fan page

खुशी कपूर 

निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी इस साल डेब्यू कर सकती हैं। उनकी बड़ी बहन जान्हवी पहले ही 'धड़क' और 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' जैसी फिल्मों में अच्छे अभिनय के साथ बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं। खुशी कपूर तीसरी स्टार किड हैं जिनके नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट 'द आर्चीज' से जुड़े होने की खबरें आ रही हैं।

विज्ञापन

5 of 6
करण जौहर, आर्यन खान - फोटो : instagram/karanjohar-___aryan___

आर्यन खान

मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद से ही आर्यन खान सुर्खियों में हैं। अब खबरें आ रही हैं कि शाहरुख और गौरी खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। खबरों की माने तो करण जौहर जल्द ही आर्यन खान को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि आर्यन ने भी अपनी बहन सुहाना की तरह ही अमेरिका में फिल्म की पढ़ाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शनाया कपूर - फोटो : instagram/tanghavri

शनाया कपूर

संजय और महीप कपूर की बेटी, शनाया पहले ही धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (DCA) में शामिल हो चुकी हैं, जो इस साल की शुरुआत में करण जौहर द्वारा शुरू की गई टैलेंट मैनेजमेंट फर्म है। वह जल्द ही अगले साल धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर शनाया के वीडियो और फोटो पहले से ही वायरल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें