फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year: बॉलीवुड की ये पांच जोड़िया नए साल में मचाएंगी धमाल, ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को फैंस है बेताब

Mon, 30 Dec 2024 07:31 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

New Year 2025: साल 2025 में फिल्मी पर्दे पर कई नई जोड़ियां देखने को मिलेंगी। इन जोड़ियों के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक होगी। प्रशंसक इन्हें एक साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
बड़े पर्दे पर दिखेंगी ये जोड़ियां - फोटो : अमर उजाला
नया साल शुरु होने में बस एक दिन और बचा है। वर्ष 2024 में फिल्मी दुनिया में बहुत सारी हलचल देखने को मिली। कई शानदार फिल्मों ने लोगों का मनोरंजन किया। कुछ का प्रदर्शन शानदार रहा, तो कुछ ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। कई नए चेहरे भी हमें देखने को मिले। अब हर कोई नए साल के स्वागत की तैयारी में है और नएपन के उम्मीद के साथ आगे बढ़ने को तैयार है। नए साल में बॉलीवुड में कुछ नई जोड़ियां बनने वाली हैं। आइए जानते हैं साल 2025 में कौन-कौन सी फिल्मी जोड़ियां देखने मिलने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फातिमा सना शेख और आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम
फातिमा सना शेख और आर माधवन 
फातिमा सना शेख और आर माधवन धर्मेटिक एंटरटेनमेंट के तहत एक नए रोमांचक प्रोजेक्ट में स्क्रीन साझा करते हुए नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म पिछले महीने नवंबर में फ्लोर पर आई थी और रिपोर्ट के अनुसार हा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट का नाम ‘ठरकी’ है। इसे एक अनोखी प्रेम कहानी भी बताया जा रहा है।
Pushpa 2 Stampede: अल्लू अर्जुन की जमानत पर सुनवाई 3 जनवरी तक टली, जानें कैसे महीने भर तक बढ़ी 14 दिन की बेल
विज्ञापन

3 of 6
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर तुषार जलोटा की ‘परम सुंदरी’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म एक अमीर व्यवसायी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे केरल की एक कलाकार से प्यार हो जाता है।
Vishnuvardhan: इस कन्नड़ सुपरस्टार के नाम देश में सबसे लंबी सड़क, हेमा मालिनी संग डेब्यू, अमिताभ से हुई तुलना

4 of 6
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम itsvijayvarma
फातिमा सना शेख और विजय वर्मा 
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘उल जलूल इश्क’ नामक फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। इस रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन सेलिब्रिटी डिजाइनर से निर्देशक बने मनीष मल्होत्रा ने किया है। फातिमा और विजय के अलावा, फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
धनुष और कृति सेनन 
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ कृति सेनन और धनुष पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म धनुष की 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘रांझणा’ के तर्ज पर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जुनैद खान और खुशी कपूर 
जुनैद खान और खुशी कपूर अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लवयापा’ में नजर आएंगे। यह फिल्म  7 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अद्वैत ने आखिरी बार आमिर खान और करीना कपूर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ का निर्देशन किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें