फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taha Shah: नेटिजन्स को ताहा शाह में दिखी सुशांत सिंह की झलक, अभिनेता बोले- मुझे पता है आउटसाइडर का दर्द

Wed, 05 Jun 2024 10:40 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ताहा शाह सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में नाम कमाना और उस कमाए हुए नाम को बरकरार रखना बहुत बड़ी बात है। खासकर जब आप इंडस्ट्री के बाहर से आते हैं। आउटसाइडर के लिए बॉलीवुड में ब्रेक मिलना ही बहुत बड़ी बात होती हैं, लेकिन फिर भी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम इन्हीं आउटसाइडर में से आते हैं। 'हीरामंडी' में अहम भूमिका निभा चुके ताहा शाह भी इन्हीं आउटसाइडर की लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में नेटिजन्स ने उन्हें एक नया नाम और टैग दिया है चलिए जानते हैं इस पर अभिनेता ने क्या कहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
ताहा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

'हीरामंडी' स्टार ताहा शाह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों को 'हीरामंडी' में उनका काम काफी पंसद आया है। इस शो में सोनाक्षी सिन्हा और मनीषा कोइराला जैसे कलाकारों के साथ नजर आए। 'हीरामंडी' के बाद उन्हें नेटिजन्स ने पहले 'नेशनल क्रश' का टैग दिया था। ताहा शाह अपनी इस सफलता से खुश नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
ताहा शाह ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की फिल्म 'लव का द एंड' से किया था। इस फिल्म में वे श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे, लेकिन उन्हें वह सफलता नहीं मिली जो 'हीरामंडी' से मिली है। अब नेटिजन्स उन्हें 'नया सुशांत सिंह राजपूत' कह रहे हैं। नेटिजन्स को लगता है कि ताहा भी सुशांत की तरह ही इंडस्ट्री के बाहर से आए हैं और अपना नाम बना रहे हैं। 

4 of 5
ताहा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

ताहा शाह सुशांत सिंह राजपूत से अपनी तुलना किए जाने को लेकर काफी खुश हैं। अभिनेता ने कहा, 'मैं निजी तौर पर सुशांत सिंह राजपूत को जानता था। मैंने उनके संघर्षों को देखा है और मैं खुश हूं कि लोगों को मुझ में उनकी झलक दिख रही है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
ताहा शाह अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं जानता हूं एक आउटसाइडर के लिए यहां काम कर पाना कितना कठिन होता है। मुझे लोगों ने मैसेज किया कि उन्हें मुझे देखकर सुशांत की याद आई। मैं बता नहीं सकता हूं कि मुझे कितना अच्छा लगा यह सुनकर। मैं कोशिश करूंगा कि मैं उनकी विरासत को आगे ले जा सकूं और दर्शक मुझे भी वही प्यार दें जो उन्होंने सुशांत सिंह को दिया था'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें